भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या करने के 16 दोषियों को उम्रकैद, शराब ठेके पर हुआ था विवाद
वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट ने 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना 2022 में सिगरा स्थित शराब ठेके पर हुई थी जहां विवाद के बाद पशुपतिनाथ सिंह पर हमला किया गया था। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। राजकुमार सिंह ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है।
कोई पति को जन्मदिन पर सरप्राइज देने, तो कोई बेटे से मिलने जा रहा था लंदन; प्लेन क्रैश की 5 दर्दनाक कहानियां
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कई दुखद कहानियां सामने आई हैं। पति का जन्मदिन मनाने लंदन जा रही हरप्रीत कौर होरा और अपनी बेटी के साथ देवर की शादी से लौट रही सादिकाबेन मोहम्मद मियां सेठवाला की इस हादसे में मौत हो गई। एक बुजुर्ग दंपति भी बेटे से मिलने जा रहे थे लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।
Airbus और Boeing में क्या है अंतर? दूर से ही देखकर पहचान जाएंगे आप
Airbus vs Boeing अहमदाबाद से लंदन जा रहा 787-8 ड्रीमलाइनर 12 जून 2025 को क्रैश हो गया जिसमें 241 लोगों की जान चली गई। बोइंग और एयरबस विमानों में अंतर करना मुश्किल हो सकता है। इनकी नोज का आकार कॉकपिट की खिड़कियां इंजन का आकार टेल डिजाइन और लैंडिंग गियर के रिट्रैक्शन से एयरबस और बोइंग के विमानों को आसानी से पहचाना जा सकता है।
- Read more about Airbus और Boeing में क्या है अंतर? दूर से ही देखकर पहचान जाएंगे आप
- Log in to post comments
- 10 views
गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के बेटे पहुंचे गांधीनगर, DNA सैंपल देकर करेंगे पिता के शव की पहचान
सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर विमान में सवार लोगों के परिजन इकट्ठा हैं और शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनों की पहचान का इंतजार है। सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपलिंग जारी है और मेडिकल अधिकारियों के अनुसार अब तक 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है।
गुजरात। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। इस घटना में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हुई है और शव बुरी तरह से जल चुके हैं, जिसकी पहचान के लिए मरने वाले लोगों के रिश्तेदारों से DNA सैंपिल लिए जा रहे हैं।
घर-घर झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों का किया प्रचार
बरेली समाचार
बरेली आज महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में घर-घर झंडा लगाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओ और वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने वार्ड नंबर 6 नवादा शेखान एवं वार्ड नंबर 15 हजियापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर और कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगों के घर कांग्रेस का झंडा लगाया और कांग्रेस के झंडे वितरण किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व सभी कांग्रेस जनों ने कल अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
- Read more about घर-घर झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों का किया प्रचार
- Log in to post comments
- 49 views
ए अजर आखिर तुझको आना है एक दिन, मेरे काम करते...'; नए अंदाज में दिखे अनिल विज, शायरी सुनाकर जीता लोगों का दिल
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में शायरी सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने उनसे मुलाकात की और स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया। विज ने काम करते हुए मौत को सौभाग्य बताया और जनता के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को व्यक्त किया। उन्होंने अपनी स्पष्टवादिता और सक्रियता से लोगों को प्रेरित किया।
भारत के लिए नंबर-3 पर किसे खेलना चाहिए? हरभजन सिंह ने इस बल्लेबाज को बताया अपना फेवरेट
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नंबर-3 पर अपने पसंदीदा बल्लेबाज का नाम बताया है। भज्जी ने कहा कि इस बल्लेबाज का आईपीएल शानदार रहा। उनकी तकनीक शानदार है और भज्जी के मुताबिक वो नंबर-3 क्रम का हल है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा।