IND vs ENG: मां आईसीयू में, लेकिन भारतीय टीम से जुड़ेंगे कोच Gautam Gambhir; जानें कब इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर सोमवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे जहां टीम 20 जून से लीड्स में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। गौतम की मां को पिछले सप्ताह बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वह गुरुवार को भारत लौट आए थे। गंभीर की मां की हालत स्थिर है लेकिन वह अब भी आइसीयू में हैं।
भारी बारिश से बस्ती में जनजीवन अस्त-व्यस्त, हाईवे पर भरा पानी; बिजली गिरने से दो युवक झुलसे
बस्ती में भारी वर्षा के कारण हाईवे पर पानी भर गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बिजली गिरने से सोनहा क्षेत्र में दो युवक झुलस गए जिनका इलाज चल रहा है। कप्तानगंज में हाईवे पर जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। वर्षा से किसानों को राहत मिली है और वे रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। बिजली गुल होने से भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के रहस्य से अब हटेगा पर्दा! कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर हुआ बरामद
अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में बड़ी सफलता मिली है। जांचकर्ताओं ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया है। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) भी मिला था। हादसे में 270 लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच कार्यों का जायजा लिया।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए दिल दहला देने वाले एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अहम कामयाबी मिली है। जांचकर्ताओं ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) को बरामद कर लिया है। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) भी मिल चुका था।
लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर रहे विमान के पहियों से उठने लगा धुआं, सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से लैंडिंग के समय धुआं उठने का वीडियो वायरल हुआ। जेद्दाह से आ रहे विमान की हार्ड लैंडिंग बारिश से भीगे रनवे पर हुई। विमान बचाव एवं अग्निशमन दल ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया। तकनीकी जांच के बाद विमान को सुरक्षित पाया गया और वह रविवार शाम को वापस रवाना हो गया।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं और आपको सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा। साथी से कोई वादा कर सकते हैं। आपको कुछ दोगले लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 1 view
bareillypolice द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
बरेली समाचार
संक्षिप्त विवरणः