सिर्फ 10 मिनट देरी की वजह से छूट गई थी फ्लाइट, विमान हादसे के बाद महिला ने किसका जताया शुक्रिया?
भूमि चौहान ने बताया कि फ्लाइट छूट जाने के बाद वह करीब 1.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चली गईं। लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ने करीब 1.38 बजे उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों बाद एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई। इस हादसे के बाद मैं कुछ सोच नहीं पा रही हूं।
कभी-कभी लोग ट्राफिक या अन्य दूसरी वजहों से एयरपोर्ट टर्मिनल पर समय पर नहीं पहुंच पाते। फ्लाइट छूटने के बाद लाजमी है कि लोग परेशान हो जाते हैं।
इन्फ्लुएंसर कमलजीत कौर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कृपाण मारकर उतारा था मौत के घाट; क्या थी वजह?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का शव कार में मिला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है। अमृतसर के रहने वाले निहंग सिंहों ने कथित तौर पर दाढ़ी पर हाथ डालने के कारण कृपाण से हत्या कर दी। शव को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार में छोड़ दिया गया था।
Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड का लास्ट पोस्ट हुआ वायरल, इस बात से बहुत ज्यादा टूटा था बिजनेसमैन का दिल
बीते दिनों करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। 53 साल की उम्र में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन ने आखिरी सांस ली। संजय कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इजरायल ने ईरान पर किया हमला, राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ के मारे जाने की खबर
इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इजरायल ने शुक्रवार को बयान जारी कर क हा कि उसने ईरान पर हमला किया है। साथ ही ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी दी गई है। इजरायल ने कहा कि वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका के चलते देश में आपातकाल घोषित कर रहा है।
आशंका थी कि इजरायल ईरान पर जल्द हमला करने वाला है, लेकिन इजरायल ने शुक्रवार सुबह को ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इजरायल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है, और ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी दी गई है।
हद हो गई अब तो जयचंद...', तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाने पर सबकुछ कर दिया क्लियर
राजद नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर जयचंद का जिक्र किया। उन्होंने आरजेडी से निकाले जाने के बाद नई पार्टी बनाने की अफवाहों का खंडन किया और लोगों से ऐसी खबरों पर विश्वास न करने की अपील की। तेज प्रताप ने लालू यादव के साथ पुरानी तस्वीरें साझा की।
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर आधी रात एक नया पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में एक बार फिर उन्होंने जयचंद का जिक्र किया है। इस पोस्ट से आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की खबरों का भी खंडन किया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई पुरानी लेनदेन चुकता होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views