Skip to main content

जिलाकांग्रेस का जन संवाद संगठन सृजन कार्यक्रम फतेहगंज में किया आयोजित

बरेली समाचार 

बरेली आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व और अध्यक्षता में और मुख्य अतिथि बरेली जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा की उपस्थिति में आज जनसंवाद संगठन सृजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे ब्लॉक फतेहगंज में हुआ जिसका आयोजन जिला सचिव मुदित प्रताप सिंह ने किया ।

उसके बाद सुबह 11 बजे नगर पंचायत शाही में जन संवाद कार्यक्रम हुआ जिसका आयोजन जावेद अजहरी और रिहान खान ने किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उसके बाद दोपहर 12 मीरगंज तहसील के ग्राम सिंधौली में न्याय पंचायत अध्यक्ष बाबू अंसारी द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया ।

उ०प्र०: BDA की बड़ी कार्यवाही पार्किंग सुविधा न होने पर मन्नत लॉन समेत 4 बारात घर सील

बरेली समाचार

उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बारात घर जिनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं पायी गयी उनके विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त 242 यात्री थे

अहमदाबाद समाचार

अहमदाबाद: फ्लाइट संख्या एआई171 हादसे का शिकार हुई है, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

लंदन टूर पर जा रहे थे आगरा के पत‍ि-पत्नी, ऑखि‍री बार भाई से कॉल पर हुई थी ये बात

आगरा के एक दंपती नीरज लवानियां और उनकी पत्नी लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नीरज बड़ोदरा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चिंता का माहौल है। उनकी बेटी एयरपोर्ट पर जानकारी लेने के लिए पहुंची है जबकि गांव में सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में गुरुवार दोपहर अकोला के दंपती सवार हुए थे। थोड़ी देर में ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दंपती निजी यात्रा पर लंदन जा रहे थे। दुर्घटना की जानारी होने पर गांव में परिवार के लोग चिंतित हो गए। देर शाम तक आधिकारिक रूप से उ

भाजपा-कांग्रेस और बसपा का अहमदाबाद विमान हादसे पर रिएक्शन, सपा ने मांगा स्पष्टीकरण

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर भाजपा कांग्रेस बसपा और सपा समेत सभी दलों ने शोक जताया है। नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुर्घटना के कारणों पर स्पष्टीकरण की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने इसे मानवीय त्रासदी बताया है।

शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही थी दुल्हन, प्लेन हादसे में चली गई जान

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से कुछ ही बचे हैं। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे जिनकी इस हादसे में मृत्यु हो गई।

अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते ही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 क्रैश हो गई। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक के ही जिंदा बचने की खबर है। ये बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट था।