'असम-बंगाल समेत पूर्वांचल में बदलती डेमोग्राफी टाइम बम की तरह', तमिलनाडु के राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने कई राज्यों की बदलती डेमोग्राफी को टाइम बम करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर कड़वाहट फैलाना भारत की परंपरा नहीं है। रवि ने असम और बंगाल जैसे राज्यों में डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव पर चिंता जताई और इस मुद्दे का हल खोजने की जरूरत बताई।
1800 करोड़ का घोटाला... पंजाब समेत 5 राज्यों तक फैला नेटवर्क, अब पीड़ितों की आपबीती सुन DM भी हैरान
पूर्वी दिल्ली में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर 1800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर दिल्ली समेत सात राज्यों में ठगी की। सोसाइटी का चेयरमैन फरार है और डीएम कार्यालय में हजारों शिकायतें दर्ज कराई गई हैं जिससे पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।
'लश्कर की मदद के बिना पहलगाम आतंकी हमला संभव नहीं था', UNSC की रिपोर्ट में फिर खुली पाकिस्तान की पोल
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के समर्थन के बिना संभव नहीं था। हालांकि टीआरएफ बाद में अपनी जिम्मेदारी से मुकर गया।
फेसबुक पर दंपती ने लिखा अलविदा और कर ली अपनी जिंदगी खत्म, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार
आठ महीने पहले घर से भागकर अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था और पिछले दिसंबर से एक साथ रह रहे थे। इन दोनों को इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई फिर दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली पर घर वालों को ये दोनों खटकने लगे। तब दोनों ने अपनी अलग दुनिया बसा ली पर भगवान को कुछ और मंजूर था।
पंजाब यूनिवर्सिटी में 'चंबल के डाकू' गाना गाकर बुरे फंसे मासूम शर्मा, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
चंडीगढ़ पुलिस ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ लाइव शो में प्रतिबंधित गाना चंबल के डाकू गाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 28 मार्च को यह गाना गाया था जबकि उन्होंने विवादित गाने न गाने का आश्वासन दिया था। इसी शो में छात्रों के झगड़े में एक युवक की मौत हुई थी।
चंडीगढ़। लाइव शो के दौरान प्रतिबंधित गाना ‘चंबल के डाकू’ गाने के आरोप में गायक मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।
महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे के किनारे एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा में मिले शव की पहचान विमलेश के रूप में हुई है लेकिन अभी तक पीएनओ नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बरेली नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने फावड़ा उठाकर की नाली की सफाई, लापरवाही पर कर्मचारी का रोका वेतन
बरेली में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मलूकपुर आजमनगर और सिकलापुर में कूड़ा और सिल्ट पाया। उन्होंने सफाई कर्मचारी से फावड़ा लेकर खुद नाली साफ की और नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। संबंधित क्षेत्र के सफाई नायक और सफाई कर्मचारी का वेतन रोकने का आदेश दिया गया जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।