बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे के किनारे एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा में मिले शव की पहचान विमलेश के रूप में हुई है लेकिन अभी तक पीएनओ नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
मसौली थाना के बिंदौरा में बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक शव बरामद हुआ। मसौली पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव किसी पुलिसकर्मी का था। वर्दी पर लगी नेम प्लेट में विमलेश नाम लिखा था, लेकिन पीएनओ नंबर अंकित नहीं था। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
बताया जाता है कि शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शव के साथ पड़ी मृतका की पैंट को पुलिसकर्मियों ने पहनाया। एसएचओ मसौली सुधीर कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वजह
एसपी ने बताया कि नेम प्लेट पर विमलेश लिखा हुआ है। शव विमलेश का ही है या किसी अन्य का, इसी पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है। शव अवश्य वर्दी में है, लेकिन मृतक पुलिसकर्मी ही है, पुष्टि के बाद ही कहा जा सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत कारण स्पष्ट होगा।
- Log in to post comments
- 3 views