Skip to main content

इस्माइल हानिया के बाद अब हमास डर को IDF ने उतारा मौत के घाट, वेस्ट बैंक में इजरायली सेना बरपा रही कहर

RGA न्यूज़:-इस्माइल हानिया के बाद अब हमास डर को IDF ने उतारा मौत के घाट, वेस्ट बैंक में इजरायली सेना बरपा रही कहर

शनिवार को इजरायल ने वेस्ट बैंक में जोरदार हवाई हमला किया। इस हमले में एक हमास का सीनियर कमांडर मारा गया है। इसके अलावा हमले में चार अन्य भी मारे गए हैं। हमले के बाद हमास ने एक बयान में कहा है कि हमारे लड़ाकों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला किया गया। हमले में तुलकरम ब्रिगेड के एक कमांडर की मौत हो गई है

 

भाजपा घर-परिवार के खिलाफ', अखिलेश ने BJP को दी चुनौती; पूरे देश में लागू करें नजूल विधेयक

RGA न्यूज़:-संपत्ति विधेयक-2024 को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आक्रामक दिखे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम डंके की चोट पर कहते हैं हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नजूल भूमि केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है। सवाल किया कि बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपावालों को क्या मिलेगा? क्या भू-माफ़ियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी

घर वापस नहीं आने पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, वीडियो बनाकर पति ने सास को धमकाया

RGA न्यूज़:- घर वापस नहीं आने पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, वीडियो बनाकर पति ने सास को धमकाया

 बैंगलोर के चामराजपेट में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को उसने फेसबुक पर अपलोड किया और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज न करने की धमकी दी। दरअसल पाशा को कुछ साल पहले डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

बिग बॉस से बाहर आते ही सना मकबूल ने रणवीर को लगाई लताड़, खुद को मजबूत महिला बताकर दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी  का बिग बॉस ओटीटी 3 में टेलीविजन एक्ट्रेस सना मकबूल के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों एक दूसरे को कई नाम से बुलाते थे। वहीं अब जब शो खत्म हो चुका है और सना इस सीजन की विनर बन चुकी हैं तो उन्होंने बाहर आते ही रणवीर शौरी की क्लास लगाई है।

हर घंटे तीन सेमी बढ़ रहीं गंगा-यमुना, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠RGA न्यूज़:-हर घंटे तीन सेमी बढ़ रहीं गंगा-यमुना, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

 लगातार तीसरे दिन प्रयागराज में मौसम राहत भरा रहा। गुरुवार रात हुई झमाझम बारिश से न्यूनतम तापमान में कमी आयी है। शुक्रवार सुबह बादलों की मौजूदगी से अधिकतम तापमान भी चार डिग्री लुढ़क गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज में 53 मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिनों में 80 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।

बचाव अभियान पांचवें दिन भी जारी, 300 लोग अभी तक लापता; तलाशी में लगाया गया रडार ड्रोन

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠Rga न्यूज़:- बचाव अभियान पांचवें दिन भी जारी, 300 लोग अभी तक लापता; तलाशी में लगाया गया रडार ड्रोन 

वायनाड में भूस्खलन के बाद आज पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी है। आज भी 1300 से अधिक बचावकर्मी भारी मशीनरी और अत्याधुनिक उपकरण लगाकर भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश में लगे हैं। वायनाड में लैंडस्लाइड से अब तक 354 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 273 लोग घायल हैं। अधिकारियों को लगभग 300 लोगों के लापता होने का संदेह है

जानिए कब है सावन का तीसरा सोमवार? शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सभी दुख होंगे दूर

सावन का महीना देवों को देव महादेव को प्रिय है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सोमवार और मंगलवार का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से साधक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं।