Skip to main content

कल्याण बनर्जी का TMC सांसदों पर फिर फूटा गुस्सा, निशाने पर शताब्दी राय; BJP नेता पर लगाए बड़े आरोप

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी सांसदों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने दो साल पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने महुआ मोइत्रा के बारे में अस्वीकार्य बातें कही थीं जिसका उन्होंने विरोध किया था। कल्याण ने दुःख जताया कि उस वक्त शताब्दी राय समेत तृणमूल के किसी सांसद ने उनका समर्थन नहीं किया।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी की पार्टी सांसदों के प्रति नाराजगी फिर सामने आई है। पिछले दिनों कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच विवाद देखने को मिला था।

पीएम मोदी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान', पटना के बाद सूरत में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इस मामले में आरोपी रफीक रिजवी उर्फ राजा की गिरफ्तारी हो चुकी है। भाजपा इसको लेकर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

पहले, बिहार में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और अब ताजा घटनाक्रम गुजरात के सूरत से सामने आया है, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और माफी की मांग की। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई।

पोते को गोद में लिए शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, फडणवीस-शिंदे के साथ की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग लालबागचा राजा गणपति की पूजा की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर गए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुणे में गणेशोत्सव में भाग लिया और भारत को मजबूत बनाने की प्रार्थना की। नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मुलाकात की।

दिल्ली: रोहिणी में सास और पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या, आरोपी दामाद दो बच्चों को लेकर फरार

रोहिणी सेक्टर-17 में एक व्यक्ति ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या कर दी फिर अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर फरार हो गया। आरोपी इस बात से नाराज़ था कि ससुराल वालों ने उसके बेटे के जन्मदिन पर अच्छा उपहार नहीं दिया था। मृतकों की पहचान प्रिया उम्र 37 वर्ष और कुसुम उम्र 63 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी और बच्चे तलाश कर रही है।

दिल्ली । रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी और दो नाबालिग बेटों को लेकर गायब हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

बिहार के एक और इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, निगरानी की टीम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोकामा के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना और गया के ठिकानों पर छापा मारा। उन पर 73.32 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं और जांच जारी है। नागेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है जो उनकी आय से 125.69% अधिक है।

 पटना। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की कड़ी में निगरानी ने ग्रामीण कार्य अवर प्रमंडल मोकामा के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना और गया स्थित ठिकानों पर शुक्रवार की देर शाम छापा मारा।

बैनामे के लिए रजिस्ट्रेशन के नियमों में हो गया बदलाव, भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाया कदम

मेरठ में बैनामे के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अब ऑनलाइन जमा होगी। 20 हजार से अधिक की फीस अब नकद नहीं बल्कि ऑनलाइन भरनी होगी। शासन ने अतिरिक्त वसूली रोकने के लिए यह कदम उठाया है। फिलहाल यह व्यवस्था पांच जिलों में शुरू हुई है लेकिन जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू होगी। इस कदम से बैनामे की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

मेरठ। बैनामे के लिए स्टांप शुल्क तो अब ई-स्टांप के माध्यम से प्राप्त कर लिया जाता है लेकिन उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन फीस (निबंधन शुल्क) की राशि को नगद जमा किया जाता है। इस फीस के साथ ही अतिरिक्त राशि की वसूली किए जाने के आरोप भी लगते हैं।

बारिश-लैंडस्लाइड से हिमाचल, J&K और उत्तराखंड में क्यों मचा है हाहाकार? आंकड़ों ने चौंकाया

उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड में आपदाओं से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से नदियां उफान पर हैं और बादल फटने भूस्खलन व बाढ़ से लोगों की जानें गई हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं दोगुनी से ज्यादा हुई हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के हालात भी खराब हैं।