Skip to main content

Bangladesh के होश उड़ाने को बेताब होंगे Jasprit Bumrah, तीसरा शिकार करते ही बड़े कारनामे को देंगे अंजाम

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर गुरुवार से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। दरअसल अगर वह पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट लेने में सफल होते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे करेंगे। भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट अनिल कुंबले ने लिया है।

AFG vs SA: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, अफगानी गेंदबाजों ने पीट दी भद्द, पहली बार किया बड़ा कारनामा

अफगानिस्तान की टीम अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है और एक बार फिर इस टीम ने बताया है कि उसके पास अच्छे से अच्छे बल्लेबाजी क्रम को परेशान करने का दम है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का अफगानिस्तान के गेंदबाजों का खेलना भारी पड़ा गया। हालत ये रही कि टीम किसी तरह 106 रनों तक पहुंच सकी और ऑल आउट हो गई।फजलहक फारूकी की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने शरजाह में खेले जा रहे पहले वनडे में साउथ अफ्रीका की हालत खराब कर दी। तूफानी बल्लेबाजों से सजी इस टीम के लिए 100 रन बनाना भी मुश्किल साबित हुआ। वियान मुल्डर ने किसी तरह एक छोर संभाले रखा और ये टीम गिरते-पड़ते 33.3 ओवरों में 106 रनों पर ऑल आउ

SL vs NZ: कामिंडु मेंडिस की रिकॉर्ड पारी ने न्यूजीलैंड को किया परेशान, पहले दिन मजबूत स्थिति में श्रीलंका

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और इसका श्रेय जाता है कामिंडु मेंडिस की शतकीय पारी को। मेंडिस अपना सातवां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं और ये उनके करियर का चौथा शतक है। कामिंडु ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला चलाया था और रन बनाए थे।

IND vs BAN, 1st Test Preview: गंभीर युग का 'टेस्ट' शुरू, उलटफेर से बचना चाहेगी टीम इंडिया

नए हेड कोच गौतम गंभीर के आने के बाद टीम इंडिया पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में भारत के सामने है बांग्लादेश जो हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में हराकर आ रही है। इस सीरीज में भारत किसी भी सूरत में बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकता है। भारत किसी भी तरह के उलटफेर से बचना चाहेगा।

FazalHaq Farooqi की साउथ अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी, व्हाइट बॉल क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में घातक गेंदबाजी करते हुए एक खास मुकाम हासिल किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दूसरा विकेट लेते ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। फारूकी ने इस उपलब्धि तक पहुंचने में 75 पारियां ली। इस दौरान तेज गेंदबाज का औसत 23.69 का रहा।

अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में दूसरा विकेट लेते ही यह मुकाम हासिल किया। फारूकी ने अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए, जिससे टीम लड़खड़ा गई।

IND vs BAN 1st Test Playing XI: Gautam Gambhir ने कर दिया साफ, सरफराज को प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल

IND vs BAN Playing XI भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने संकेत दिए हैं कि ध्रुव जुरेल और सरफराज खान जैसे युवाओं को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह मिलेगी या नहीं। गंभीर ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इन दोनों को टेस्ट टीम में खेलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

नई दिल्ली।भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होना है। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है।

IND vs BAN: डे-नाइट टेस्‍ट से लेकर विराट कोहली के शतक तक, पढ़ें भारत-बांग्‍लादेश Test के कुछ आइकॉनिक मोमेंट

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमें के बीच 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का श्रीगणेश 19 सितंबर से होगा। पहला टेस्‍ट चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्‍ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए भारत बांग्‍लादेश टेस्‍ट सीरीज के कुछ आइकॉनिक मोमेंट के बारे में जानते हैं।

IND vs BAN: 3 बांग्लादेशी प्लेयर्स जो भारत के लिए बन सकते हैं खतरा, एक तो 150 Kmph की स्पीड से करता है गेंदबाजी

भारतीय टीम और बांग्‍लादेश टीम के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का 19 सितंबर से आगाज हो रहा है। पहला टेस्‍ट चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ टेस्ट सीरीज का आगाज करने पर है। बांग्लादेश ने आजतक टेस्ट में भारत को हराया नहीं लेकिन इस बार बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत को भारी पड़ सकता है।

लगभग 633 दिनों के बाद भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होना है। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

Virat Kohli ने कोच Gautam Gambhir के साथ इंटरव्‍यू करके खत्‍म कर दिया मसाला, 100 सेकंड के VIDEO ने मचाई धूम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की बातचीत का 100 सेकंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों ही एक दूसरे का इंटरव्यू लेते हुए दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे से पुरानी यादों को साझा करते हुए सवाल पूछते हैं। ये वीडियो अभी पूरी तरह से नहीं जारी किया गया है। ये ट्रेलर ही कुछ मिनटों में तेजी से वायरल हो गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर कर हलचल मचा दी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और मौजूदा टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को एक ब्लॉकबस्टर इंटरव्यू में एक साथ देखा गया।

Shreyas Iyer के लिए बुरी खबर! टेस्ट टीम में वापसी के दरवाजे बंद; Duleep Trophy में स्टार के परफॉर्मेंस से BCCI है खफा

श्रेयस अय्यर को भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई में होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम के लिए नहीं चुना। अय्यर इन दिनों दिलीप ट्रॉफी में इंडिया डी की कमान संभाल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में उनका बल्ला गरज नहीं रहा। इस बीच बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि उनकी फिलहाल टेस्ट टीम में कोई जगह नहीं है।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टेस्ट टीम में वापसी करना फिलहाल मुश्किल है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स ने श्रेयस को भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया, क्योंकि अय्यर की हालिया फॉर्म खराब चल रही है।