Jasprit Bumrah ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा, भारतीय गेंदबाजों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा किया है। भारतीय पेसर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाज हसन महमूद का शिकार करके यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह ने अपने 196वें इंटरनेशनल मैच में इस कारनामे को अंजाम दिया। बुमराह 400 या ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें
Duleep Trophy 2024: चेन्नई टेस्ट के बीच संजू सैमसन की पारी ने मचाया शोर, जमाई पहली सेंचुरी, टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार अंदर-बाहर होने वाले संजू सैमसन ने दलीप ट्रॉफी में शानदार पारी खेली है। इंडिया-डी की तरफ से खेलते हुए सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली है। ये संजू का दलीप ट्रॉफी में पहला शतक है। उनके इस शतक से इंडिया-डी की टीम इंडिया-बी के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। संजू ने इसी के साथ टीम इंडिया की दावेदारी ठोक दी है।
IND vs BAN: चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर कहर ढा रहे तेज गेंदबाज, जानें इसके पीछे की वजह
IND vs BAN भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का आज दूसरा ही दिन है और दोनों टीमों की पहली-पहली पारी समाप्त हो चुकी है। चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तेज गेंदबाजों का कहर देखने का मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है।
Ind vs Ban Playing 11: चेन्नई टेस्ट से पहले आखिरी मोमेंट में रोहित शर्मा ने चली तगड़ी चाल, प्लेइंग-11 में किया सरप्राइजिंग सेलेक्शन
IND vs BAN 1st Test टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद प्लेइंग-11 का एलान किया। रोहित ने प्लेइंग-11 में आखिरी मोमेंट में बदलाव किया। उन्होंने 3 पेसर्स और दो स्पिनर्स को प्लेइंग-11 में जगह दी। आइए एक नजर डालते है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर।
Ind vs Ban: 632 दिनों बाद Rishabh Pant की टेस्ट क्रिकेट में वापसी, भारत का एक्स फैक्टर बनकर उड़ाना चाहेंगे बांग्लादेश के होश
Rishabh Pant IND vs BAN ऋषभ पंत को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है वह दो साल के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 632 दिनों बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पंत से भारत को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था आखिरी वह पल आ ही गया। लंबे ब्रेक के बाद भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने उतरी है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस गंवाया। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Hasan Mahmud: 6,0,6... भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के लिए काल बने हसन महमूद, जानें बांग्लादेश की पेस सनसनी के बारे में सबकुछ
Hasan Mahmud IND vs BAN 1st Test बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को ढेर किया। चेन्नई टेस्ट में हसन महमूद ने रोहित शर्मा शुभमन गिल और विराट कोहली के बाद पंत को भी अपना शिकार बनाया। हसन महमूद अभी तक कुल 4 विकेट झटक चुके हैं। उनके इस घातक परफॉर्मेंस के बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट का आगाज आज से हो गया है।
Rishabh Pant, Litton Das: टेस्ट में वापसी करते ही ऋषभ पंत ने दिखाए अपने तेवर, बांग्लादेशी खिलाड़ी को दे डाली चेतावनी
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टीम में चुना गया है। पंत ने मैच के पहले ही दिन अपने आक्रामक तेवर दिखाए और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास से भिड़ बैठे। दोनों के बीच थोड़ी सी बहस हुई जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
IND vs BAN: 194 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में फीकी रही Rohit Sharma की वापसी, हसन महमूद की गेंद पर खा गए गच्चा
पहले टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने उनका शिकार किया। रोहित के बाद हसन महमूद ने शुभमन गिल को शून्य पर आउट किया और कोहली को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट का खेल शुरू हो चुका है। इस मैच में भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स को प्लेइंग-11 में जगह दी। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को तेज गेंदबाज, जबकि जडेजा और अश्विन को स्पिनर्स के रूप में शामिल किया।
IND vs BAN 1st Test: भारत-बांग्लादेश के बीच कब खेला गया पहला टेस्ट, कौन रहा कप्तान और किसने मारी थी बाजी; पढ़िए सब कुछ यहां
भारतीय टीम 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट में एक्शन में लौट रही है। भारत का सामना बांग्लादेश से होना है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला टेस्ट आज यानी 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मैच कब खेला गया था।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट में फिर से एक्शन में दिखने वाली है। आज यानी 19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है।
Duleep Trophy Final Round: Suryakumar Yadav फिट घोषित, दलीप ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा; सरफराज खान को करेंगे रिप्लेस
सूर्यकुमार यादव को एनसीए ने फिट घोषित कर दिया है। सूर्यकुमार अंगूठे की चोट के चलते दलीप ट्रॉफी के पहले दो राउंड से बाहर हो गए थे। हालांकि वह फाइनल राउंड में वापसी करेंगे। सूर्यकुमार यादव को इंडिया-बी टीम में शामिल किया गया है। वह सरफराज खान को रिप्लेस करेंगे। सरफराज खान 19 सितंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे।