'अपना दिमाग लगाओ', अभिषेक शर्मा पर क्यों भड़क गए गुरू युवराज सिंह? सोशल मीडिया पर ही लगा दी क्लास
भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में फेल रहे थे। उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने अभिषेक की क्लास लगा दी। अभिषेक पंजाब के हैं और युवराज को अपने गुरू की तरह मानते हैं। उन्होंने कई बार अपनी सफलता का श्रेय युवराज को दिया है।
Two Wheeler Sales: September 2024 में Honda ने की सबसे ज्यादा बिक्री, दूसरे नंबर पर रही Hero Motocorp
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिशन (FADA) की ओर से बीते महीने में सभी तरह के वाहनों की बिक्री पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक September 2024 में किस कंपनी ने देशभर में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों (Two Wheeler Sales) की बिक्री की है। कौन सी कंपनियों ने भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में Top-5 में जगह बनाई है। आइए जानते हैं।
IND W vs SL W: 'हम उन्हें हल्के में नहीं लेने वाले', श्रीलंकाई टीम केवल चामरी अट्टापट्टू पर निर्भर नहीं; शेफाली वर्मा ने दी वॉर्निंग
भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच बुधवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने कहा कि उनकी टीम किसी भी हालत में श्रीलंका को हल्के में नहीं लेने वाली है। शैफाली वर्मा ने साथ ही कहा कि श्रीलंकाई टीम पूरी तरह अपनी ओपनर चामरी अट्टापट्टू पर निर्भर नहीं है।
दुबई। भारत की आरंभिक बल्लेबाज शैफाली वर्मा का मानना है कि श्रीलंका की टीम पहले से बेहतर हो गई है और उसे किसी भी तरह से हल्के से नहीं लिया जा सकता क्योंकि वह अब केवल चामरी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है।
IND U19s vs AUS U19: शतक से चूके नित्या पांड्या, कप्तान सोहम ने जड़ी फिफ्टी; पहले ही दिन भारत ने बनाया बड़ा स्कोर
भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरा यूथ टेस्ट चेन्नई में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम मजबूत स्थिती में नजर आ रही है। दिन का खेला समाप्त होने तक भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं।
भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरा यूथ टेस्ट चेन्नई में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम मजबूत स्थिती में नजर आ रही है। दिन का खेला समाप्त होने तक भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं।
India vs Bangladesh Tickets: स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं मैच! टिकट खरीदने की पूरी जानकारी एक क्लिक पर पांए
IND vs BAN भारतीय टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले टी20I मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
IND vs BAN 2nd T20I: सूर्या ब्रिगेड का लक्ष्य टी20 सीरीज पर कब्जा करना, दिल्ली में पूरे जोश के साथ पहुंची टीम
IND vs BAN 2nd T20I भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20I मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी जबकि बांग्लादेश की टीम भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरा टी20I मैच के लिए टीम इंडिया दिल्ली पहुंच चुकी है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी20I मैच जीतने के बाद भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20I मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
बच्चों संग बच्चे बने हार्दिक, बेटे अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम किया स्पेंड; प्यार-भरा VIDEO वायरल
टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद बेटे अगस्त्य संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने बेटे अगस्तय और भाई क्रुणाल के बेटे संग दिख रहे हैं।यह किसी फंक्शन का वीडियो लग रहा है।
ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20I मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी अहम हाथ रहा, जिन्होंने मैच में 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रन की पारी खेली और गेंद से एक विकेट हासिल किया।
IND vs BAN Playing 11: जीत के बाद भी दूसरे टी20 में बदलाव करेंगे सूर्यकुमार यादव! पहले मैच के हीरो की हो सकती छुट्टी
टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद अब भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है।
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
Faf Du Plessis ने जीत के बाद किया Rohit Sharma स्टाइल में सेलिब्रेट, उसी अंदाज में उठाई CPL की ट्रॉफी
फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में सेंट लूसिया किंग्स ने CPL का पहला खिताब जीत लिया है। मैच में गयाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे।इसके जवाब में 139 रन का पीछा करते हुए लूसिया किंग्स की टीम के लिए आरोन जोंस और रोस्टन ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 18.1 ओवर में मैच अपने नाम किया।
कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल 2024 का खिताब सेंट लूसिया ने जीत लिया है। 6 अक्टूबर को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया।
सूर्यकुमार ने मयंक यादव और नीतीश को दी 'सजा', बच्चों की तरह कुर्सी पर खड़ा कर दिया, ड्रेसिंग रूम में गजब हो गया
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया था। मैच के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों को कुर्सी पर खड़ा कर दिया।