Skip to main content

PAK vs ENG 1st Test: Joe Root के बल्‍ले से निकली एक के बाद एक दो बड़ी उपलब्धियां, WTC में हासिल किया बड़ा मुकाम

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्‍तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहला टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 1 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 64 गेंदों पर 64 रन और जो रूट 54 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

PAK vs ENG: पाकिस्‍तान दौरा बीच में ही छोड़कर इंग्‍लैंड लौटेगा स्‍टार तेज गेंदबाज, नई पारी की करेगा शुरुआत

इंग्‍लैंड के स्‍टार तेज गेंदबाज ने पाकिस्‍तान दौरा बीच में ही छोड़ने का फैसला किया है। ओली स्‍टोन अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए इंग्‍लैंड लौटेंगे। स्‍टोन पाकिस्‍तान के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में नहीं खेलेंगे। ओली स्‍टोन की गैरमौजूदगी में अन्‍य तेज गेंदबाजों के पास अपनी चमक बिखेरने का शानदार मौका होगा। 

इंग्‍लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज ओली स्‍टोन पाकिस्‍तान दौरा बीच में छोड़कर स्‍वदेश लौट जाएंगे। स्‍टोन अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे, जिसके कारण उनका दूसरे टेस्‍ट में हिस्‍सा लेना संभव नहीं है। ओली स्‍टोन शादी करने के लिए ब्रेक ले रहे हैं।

IND U19s vs AUS U19: हरवंश पंगालिया के शतक के बाद मोहम्‍मद एनान ने ऑस्‍ट्रेलिया को घेरा, भारतीय शेरों ने सामने घबराए जूनियर कंगारू

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरा यूथ टेस्‍ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 492 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं।

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरा यूथ टेस्‍ट चेन्‍नई में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन का खेल अब खत्‍म हो गया है। भारतीय टीम ने पहली पारी में बड़ा स्‍कोर बनाया।

IND W vs SL W: श्रीलंका के विरुद्ध भारत को चाहिए बड़ी जीत, कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के खेलने पर सस्‍पेंस

भारतीय टीम बुधवार को महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में श्रीलंका से भिड़ेगी। भारतीय टीम की कोशिश विशाल जीत दर्ज करके अपना नेट रनरेट सुधारने की होगी। भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर का अहम मुकाबले में खेलना संदिग्‍ध है क्‍योंकि वो पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन की चोट से परेशान नजर आईं थीं। भारतीय टीम को अपनी बल्‍लेबाजी पर विशेष ध्‍यान देने की जरुरत होगी।

महिला टी-20 विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबलों में एक हार और एक जीत के बाद ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर खड़ी हरमनप्रीत कौर की टीम जब बुधवार को श्रीलंका के विरुद्ध उतरेगी तो उसके केवल जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की दरकार होगी।

सुर्यकुमार यादव ने खोला अपनी कप्‍तानी की सफलता का राज, बोले- 'भारतीय दिग्‍गज से बहुत कुछ सीखा है

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा टी20 9 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में खेला जाएगा। इससे पहले भारत के टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्‍तानी पर खुलकर बात की है। उन्‍होंने बताया कि कप्‍तानी में उनकी सफलता का राज क्‍या है।

क्रिकेट ही नहीं, सूर्यकुमार इस तरह भी करते हैं करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और घर के हैं मालिक

सूर्यकुमार यादव भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं। वह भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों मे शामिल हैं। आईपीएल में भी उनका जलवा अलग है। सूर्यकुमार सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि और तरह से भी लाखों-करोड़ों की कमाई करते हैं। उनके पास एक से एक कारें हैं। मुंबई में लग्जरी घर है। बताते हैं आपको सूर्यकुमार की नेट वर्थ

ईरानी कप में दोहरा शतक जमाने वाले सरफराज खान को मुंबई ने किया बाहर, श्रेयस अय्यर के लिए भी आई बुरी खबर

मुंबई ने हाल ही में ईरानी कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम की इस खिताबी जीत के हीरो रहे थे सरफराज खान जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। मुंबई ने 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान किया है जिसमें सरफराज को जगह नहीं मिली है।

T20 World Cup: भारतीय टीम करेगी ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ न्‍यूजीलैंड की जीत की प्रार्थना, जानें प्रमुख वजह

Womens T20 World Cup 2024 न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मंगलवार को महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का अहम मुकाबला खेला जाना है। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड की जीत की प्रार्थना करेगी। मौजूदा परिदृश्‍यों पर ध्‍यान दें तो न्‍यूजीलैंड की जीत से भारतीय टीम को फायदा मिलेगा। जानें समीकरण।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्‍यूजीलैंड के हाथों शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था।

IPL 2025 की मेगा नीलामी का भारत के बाहर हो सकता है आयोजन, BCCI ने इन स्‍थानों पर लगाई टकटकी

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन भारत की जगह किसी खाड़ी देश में हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी अरब सहित रियाद और जेद्दा में बीसीसीआई नीलामी का आयोजन कर सकता है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन नवंबर में होने वाला है। बीसीसीआई ने मेगा नीलामी आयोजित करने के लिए लंदन के नाम पर एक खास कारण से विचार नहीं किया है।

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी खाड़ी देशों में हो सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब प्रस्तावित स्थलों में से एक है। आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी दुबई में हुई थी, लेकिन इस बार नवंबर में होने वाली मेगा नीलामी के लिए बीसीसीआई किसी अन्य स्थान की तलाश में है।

IND vs BAN: 'टीम इंडिया की शान सूर्यकुमार', दिल्ली पहुंचने पर लगे कप्तान के नाम के नारे, हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज मे 1-0 के बढ़त ले ली है। दूसरा मैच दिल्ली में होना है। इस मैच के लिए टीम इंडिया राजधानी पहुंच गई है। दिल्ली पहुंचने पर टीम इंडिया का ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया गया। सूर्यकुमार ने डांस भी किया।