Skip to main content

टीम इंडिया के लिए बुरे सपने से कम नहीं रहा 8 दिसंबर, एक ही दिन में हार गई 3 मैच; ऑस्‍ट्रेलिया ने 2 बार चटाई धूल

भारतीय टीम के लिए 8 दिसंबर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम इंडिया एक दिन में 3 मैच हार गई। ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम ने भातीय महिला टीम को हराया। इसके बाद बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा। दिन के अंत में अंडर 19 एशिया कप 2024 के फाइनल में बांग्‍लादेश ने भारत को मात दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 8 दिसंबर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम इंडिया ने एक दिन में 3 मैच गंवा दिए। भारतीय युवा टीम से लेकर, महिला टीम और सीनियर मेंस टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

IND U19 vs BAN U19: भारत का चैंपियन बनने का सपना टूटा, बांग्लादेश ने 59 रन से हराकर बरकरार रखा खिताब

IND U19 vs BAN U19 एशिया कप के फाइनल में युवा भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। टीम इंडिया को 59 रन से हराकर बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने अपने खिताब का बचाव सफलता पूर्वक बचाव किया। साल 2023 में यूएई को हराकर खिताब जीता था। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

IND vs AUS: सबसे छोटे टेस्ट मैच में फुस्स हो गई टीम इंडिया, एडिलेड में तो गजब ही हो गया, जानकर होगी हैरानी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में अपना अजेय क्रम जारी रखा है। इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी बना है।

AUS W Vs IND W: दो बैटर्स का शतक, ऐनाबेल के 4 विकेट; भारत को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने ODI सीरीज पर जमाया कब्जा

IND W vs AUS W ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 371 रन बना सकी। इसके जवाब में भारतीय टीम 44.5 ओवर में 249 रन पर सिमट गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 122 रन से दूसरा वनडे मैच अपने नाम किया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

IND vs AUS 2nd Test: ट्रेविस हेड ने ठोका शतक, ऑस्‍ट्रेलिया के नाम रहा दूसरा दिन; भारत के लिए आसान नहीं होगी दूसरी जीत

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है। स्‍टंप तक भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी ऑस्‍ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन था।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है। स्‍टंप तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाए हैं।

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को दी गाली? वायरल हो गया दोनों की जुबानी जंग का Video

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी तूफानी गेंदबाजी के अलावा आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। सिराज ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे मैच में अपनी आक्रामकता का परिचय एक बार फिर दिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद कुछ ऐसा कर दिया कि पूरा स्टेडियम उनके खिलाफ हो गया और हूट करने लगा।

IND vs AUS 2nd Test: बल्‍लेबाजी के मूड में नहीं थे Mitchell Marsh, नॉट आउट होने के बाद भी लौट गए पवेलियन

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट का आज दूसरा दिन है। मेहमान टीम अभी पहली पारी में बल्‍लेबाजी कर रही है। दूसरे दिन के दूसरे सेशन में ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। सेशन की शुरुआत में ही रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल मार्श को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि मार्श नॉट आउट थे लेकिन फिर भी वह पवेलियन लौट गए।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट का आज दूसरा दिन है। कंगारू टीम पहली पारी में बल्‍लेबाजी कर रही है। दूसरे सेशन में ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही।

IND vs AUS: 'इसको समझ हीं नहीं आ रही' विराट कोहली की स्लेजिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की नाक में किया दम, देखें मजेदार Video

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर हों और उनकी चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता। कोहली अगर बल्ले से शांत हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी चुप रहें। वह लगातार बोलते रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर एडिलेड टेस्ट मैच में देखने को मिला जहां कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया।

NZ vs ENG: गस एटकिंसन ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड का बांधा पुलिंदा, खत्म किया 16 साल का सूखा

वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया गया है। ये काम किया है इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने। एटकिंसन ने इस मैच में हैट्रिक ली है। ये उनके टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक है। इसी के साथ उन्होंने 16 साल के सूखे को खत्म करते हुए बड़ा काम किया है।

IND vs AUS: Jasprit Bumrah ने ड्रामेबाज अंदाज में ख्‍वाजा का किया शिकार, इस साल 'स्‍पेशल फिफ्टी' जड़ रचा इतिहास

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस टेस्‍ट के पहले दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है। भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम स्‍टंप तक 1 विकेट खोकर 86 रन बना चुकी है। जसप्रीत बुमराह ने उस्‍मान ख्‍वाजा को आउट किया।