Skip to main content

IND vs AUS 2nd Test: कंगारुओं के नाम रहा एडिलेड टेस्‍ट का पहला दिन, दमदार गेंदबाजी के बाद की ठोस शुरुआत

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। पहले दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत की पहली पारी 180 रन पर सिमट पर सिमट गई थी। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्‍यादा 42 रन बनाए।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्‍ट का आज, शुक्रवार से आगाज हुआ। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस टेस्‍ट के पहले दिन का खेल अब समाप्‍त हो गया है। दिन का खेल समाप्‍त होने तक ऑस्‍ट्रेलिया टीम पहली पारी में 94 रन पीछे है।

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने 13 साल के करियर में पहली बार किया ये काम, एडिलेड में बना दिए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

एडिलेड टेस्ट मैच में भारत से जिस तरह की उम्मीद थी वो पहली पारी में तो पूरी होती नहीं दिखी। टीम इंडिया के बल्लेबाज एक-एक कर सस्ते में आउट होते चले गए। इसका एक बड़ा कारण बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। इस गेंदबाजों ने अपनी तूफानी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और कई रिकॉर्ड बना दिए।

IND vs AUS: Rohit Sharma की वापसी रही फीकी, गौतम गंभीर का प्‍लान हुआ फेल; एडिलेड में भारत की फजीहत

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और यशस्‍वी जायसवाल गोल्‍डन डक का शिकार हुए। कप्‍तान रोहित शर्मा भी फीके रहे। उन्‍होंने 23 गेंदों पर 23 रन बनाए।

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने लिया पर्थ का बदला, यशस्वी जायसवाल को 'गोल्डन डक' पर किया आउट, इस मामले में बने नंबर-1

भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल से उम्मीद थी कि वह पर्थ वाला कमाल एडिलेड में भी दोहराएंगे लेकिन पहली पारी में ये युवा बल्लेबाज फेल हो गया है। यशस्वी को मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया है। इसी के साथ स्टार्क ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी का बदला ले लिया है।

Fadnavis Oath Ceremony: फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे 'भगवान', लोगों ने ली सेल्फी

महाराष्ट्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में महायुति दल ने 235 सीटें जीती थी। विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना और पांच दिसंबर को फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल रहे। वह पत्नी अंजली के साथ समारोह में पहुंचे।

IND vs AUS: '100 प्रतिशत गलत', Pat Cummins ने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में फूट की बात पर कमेंटेटर्स को लताड़ा

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने एडिलेड टेस्‍ट से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस की। कमिंस ने उन कमेंटेटर्स को लताड़ लगाई जिन्‍होंने जोश हेजलवुड के नाम का उपयोग करके ऑस्‍ट्रेलियाई ड्रेसिंग में आग लगाने की कोशिश की। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से डे/नाइट टेस्‍ट खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी जबकि कंगारू टीम सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।

महिलाओं की मेडिकल ट्रेनिंग पर प्रतिबंध से नाखुश Rashid Khan, सरकार से की फैसले पर पुनर्विचार करने की खास गुजारिश

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने तालिबान सरकार से देश में महिलाओं की मेडिकल ट्रे¨नग पर प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। सितंबर 2021 में सत्ता में लौटने के एक महीने बाद तालिबान ने छठी कक्षा के बाद लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा बंद कर दी। उन्होंने दिसंबर 2022 में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

IND vs AUS: एडिलेड में पहले तेज गेंदबाजों को मदद, फिर स्पिनरों के इशारे पर नाचेगी गुलाबी गेंद

Adelaide Pitch Report भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में डे/नाइट टेस्‍ट शुरू होगा। एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियन हाग ने कहा कि पिच पर छह मिलीमीटर घास छोड़ी जाएगी जिससे यहां गेंद जल्द पुरानी नहीं हो। घास की मौजूदगी से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर की भूमिका भी बनेगी।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे दिन रात्रि टेस्ट मैच में पिच पर हल्की घास होगी, जिससे शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा गुलाबी गेंद से स्पिन देखने को मिलेगी।

भारतीय खिलाड़ियों के साथ एडिलेड में 'मॉब लिंचिंग', बॉडी शेमिंग का करना पड़ा सामना; BCCI ने लिया बड़ा फैसला

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए एडिलेड में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम ने भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान फैंस के लिए स्टैंड खोल दिए थे। करीब 3000 से ज्यादा क्रिकेट फैंस भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को देखने पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ।