IPL 2025 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, कोलकाता-लखनऊ के मैच का वेन्यू हुआ चेंज, जानिए क्या है वजह
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन से पहले आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने आखिरी समय ये फैसला किया है। कोलकाता और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच छह अप्रैल को जो मैच खेला जाना था वो अब कहीं और खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के साथ मिलकर ये फैसला किया है।
कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) व लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के बीच आगामी छह अप्रैल को होने वाला मैच अब कोलकाता की जगह गुवाहाटी में होगा।
Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के अनसंग हीरो हैं ये 7 दिग्गज, पर्दे के पीछे से भारत को बना दिया चैंपियन
Champions Trophy 2025 टीम इंडिया 8 महीने में दूसरी बार चैंपियन बन गई। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल हुआ। दुबई स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले 29 जून को टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेला गया था।
Rohit Sharma खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप या ले लेंगे संन्यास? भारतीय कप्तान ने साफ कर दिए इरादे, जानिए क्या कहा
टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद रोहित के संन्यास की अटकलें भी भारतीय कप्तान ने खत्म कर दीं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप-2025 को लेकर रोहित ने कहा है कि वह इतनी दूर के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद साफ कर दिया है कि वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेंगे। इसी के साथ रोहित के फैंस के मन में सवाल है कि क्या दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाला कप्तान 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं?
IND vs NZ: कैसे कर लेते हो ग्लेन फिलिप्स? पहले किंग अब प्रिंस का किया शिकार, लाजवाब फील्डिंग से बना दिया है खौफ
चैंपियंस ट्रॉफी में ग्लेन फिलिप्स की फील्डिंग का कोई सानी नहीं है। फाइनल में एक बार फिर इसे साबित किया। ग्रुप स्टेज पर ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ हवा में छलांग लगाकर कैच लपका था फिर भारत के खिलाफ विराट कोहली को आउट किया। फाइनल में प्रिंस यानी शुभमन गिल का कैच लपका। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को पहला झटका दिया था।
Gujarat Titans ने IPL 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, फ्रेंचाइजी ने किया धमाकेदार स्वागत
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर को अपना सहायक कोच बनाया है। मैथ्यू वेड ने 2022 और 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया था। गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेड का धमाकेदार स्वागत किया है। वेड ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और मेगा नीलामी में अपना नाम नहीं दर्ज कराया था।
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को सहायक कोच बनाया है। वेड ने 2022 और 2024 सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 मैचों में 159 रन बनाए।
IND vs NZ: शुभमन गिल ने फाइनल की पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'कोई भी इस विकेट पर...'
भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी की पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनके इस खुलासे के बात कई चीजें साफ हो गई हैं। फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड जैसी टीम है जिसने पहले भी कई बार भारत को दर्द दिया है। इस बार टीम इंडिया नहीं चाहेगी कि कीवी टीम उसे कोई और जख्म दे।
'मैं गलत हो सकता हूं' मोहम्मद शमी के रोजा विवाद में कूद पड़े भज्जी, हरभजन सिंह ने कह दी खरी-खरी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रोजा पर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहम्मद शमी की रमजान के दौरान रोजा न रखने के लिए आलोचना की। अब हरभजन सिंह ने आलोचना करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। भज्जी ने कहा कि खेल और धर्म को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
SA vs NZ Playing 11: Devon Conway की न्यूजीलैंड टीम में होगी वापसी! साउथ अफ्रीका भी करेगी बड़ा बदलाव
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकबला 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला था। इस अहम मैच में दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा वाबुमा बुखार के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। ऐसे में उनकी वापसी हो सकती है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला था। टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है।
SA vs ENG: जोस बटलर की कप्तानी विदाई रही फीकी, आखिरी मैच में भी इंग्लैंड ने कराई फजीहत
रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन के शानदार अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह 11वां मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। जोस बटलर का बतौर कप्तान यह आखिरी मैच था। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टूर्नामेंट में इंग्लैंड की यह तीसरी हार है।
VID vs KER: विदर्भ ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने की तरफ बढ़ाए कदम, केरल को समेटकर हासिल की अहम बढ़त
VID Vs KER Ranji Trophy 2025 Final रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में केरल की टीम का सामना विदर्भ से हो रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल अब समाप्त हो चुका है। आदित्य सरवटे की 79 रन की पारी और सचिन बेबी के बल्ले से 98 रन निकले। तीसरे दिन स्टंप्स तक केरल की टीम 342 रन पर ऑलआउट हो गई।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में केरल की टीम का सामना विदर्भ से हो रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल अब समाप्त हो चुका है। आदित्य सरवटे की 79 रन की पारी और सचिन बेबी के 98 रन के दम पर केरल की टीम ने विदर्भ की टीम का डटकर सामना किया।