Skip to main content

नोएडा में सनसनीखेज वारदात: घर से 100 मीटर दूर पड़ी थी युवक की लाश, शरीर पर मिले चाकू के निशान

नोएडा के सेक्टर 168 क्षेत्र से युवक की हत्या की घटना सामने आई है। 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक घेर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक उसकी गांव के ही लोगों से रंजिश होने की बात सामने आ रही है।

नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर 168 में दोस्तपुर मंगरौली में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक की चाकू से गुटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक घेर में मिला। सूचना के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

शर्मनाक: तीन लाख में बेचा गया बच्चा बरामद, नानी समेत छह आरोपी गिरफ्तार

एक नवजात शिशु को तीन लाख रुपये में बेचने के मामले में जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चे को बरामद कर लिया गया है और उसकी नानी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में चार बिचौलिए और हावड़ा निवासी महिला खरीदार भी शामिल है। पुलिस ने 2.59 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। खरीदने वाली महिला के पति की तलाश जारी है।

प्रेमी युगल ने ट्रेन के AC कोच में छिपने के लिए टीटीई को दिए रुपए, जीआरपी को थी उनके कारनामे की भनक; किया गिरफ्तार

नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन के बच्चे को चोरी करके ला रहे महिला और पुरुष को जीआरपी ने ट्रेन में गिरफ्तार किया है। बच्चा समेत दोनों को जीआरपी शाहजहांपुर के सुपुर्द किया गया है। महिला साजिया मुरादाबाद जिले के कांठ थानाक्षेत्र के नई बस्ती ईदगाह की जबकि पुरुष रोहित बांदा का रहने वाला है।

बरेली। निसंतान मॉलकर्मी महिला ने अपना घर बसाने के लिए दूसरी मां की गोद उजाड़ने का कदम उठा लिया। नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन का बच्चा चोरी कर वह प्रेमी के साथ लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।

प्रतापगढ़: बरात में DJ बजाने को लेकर जमकर हुई मारपीट, दो युवकों की मौत

उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात हुई इस घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़। बारातियों में हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात विदेशी लाल की बेटी की शादी थी। बरात में लुधियाना से भी कुछ रिश्तेदार आए थे।

फर्जी 'लेडी सिंघम' बनकर ठगे 70 हजार, नौकरी देने के बहाने लगाई महिला को चपत; अब पुलिस ने धरा

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक नकली महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस नकली इंस्पेक्टर ने एक गरीब महिला को जमोड़ी थाने में साफ-सफाई की नौकरी दिलाने के बहाने ठगा है। महिला ने 70 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। वो खुद को महिला जमोड़ी थाना प्रभारी बता रही थी। आरोपी महिला ने नौकरी देने की बात कहकर ठगा है।

सीधी।मध्यप्रदेश के सीधी में एक नकली लेडी सिंघम पुलिस के हाथ चड़ी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक नकली महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस नकली इंस्पेक्टर ने एक गरीब महिला को जमोड़ी थाने में साफ-सफाई की नौकरी दिलाने के बहाने ठगा है। 

UP News: 1993 में हत्या-2024 में गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 31 साल बाद दबोचा इनामी बदमाश

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में 31 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ वर्ष 1993 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित सलीम शामली जिले के गांव खेड़ीकरमू का रहने वाला है। वह हैदराबाद में नौकरी कर रहा था। मुजफ्फरनगर नई मंडी के कूकड़ी रोड से गिरफ्तार किया। वर्तमान में उसक्री उम्र 50 वर्ष है।

Delhi Murder: सलमान और भाई अरबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नंद नगरी में युवक की चाकू गोदकर हत्या का है मामला

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की जान ले ली गई। हालांकि पुलिस ने सलमान और अरबाज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार रात को भी गोकुलपुरी में एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नंद नगरी इलाके में 28 वर्षीय मनीष की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो भाइयों अरबाज और सलमान को गिरफ्तार किया है। मनीष अपने एक दोस्त के साथ जा रहा था जब उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया, जिन्होंने बाद में कथित तौर पर उसे चाकू मार दिया।

'DDA की लापरवाही के कारण व्यक्ति की हुई मौत' दिल्ली HC ने की अहम टिप्पणी

दिल्ली में साल 2000 में डीडीए अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण एक शख्स की मौत हो गई थी। इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण को इसके लिए कसूरवार माना है। कोर्ट ने मृतक के परिजन को जल्द से जल्द 11 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने का आदेश दिया।

नई दिल्ली। जुलाई 2000 में डीडीए अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल की बालकनी गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को जिम्मेदार माना है। न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा की पीठ ने कहा कि डीडीए की लापरवाही बालकनी गिरने का प्रत्यक्ष कारण थी।

चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, बेटी ने लगाया करीबियों पर आरोप; पुलिस कर रही जांच

शाहजहांपुर के रौतापुर कलां गांव में एक बुजुर्ग रामसेवक मिश्र की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या संपत्ति विवाद में किसी करीबी ने की है। बेटी ने भी परिजनों पर आरोप लगाए हैं। एसपी राजेश एस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की और हत्यारे को पकड़ने के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।

Land Scam Case: ईडी की जांच में बड़ा खुलासा, कमलेश कुमार के खिलाफ मिले 85.53 करोड़ की जमीन की हेराफेरी के सबूत

झारखंड में जमीन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी के अनुसार जमीन माफिया कमलेश कुमार ने 2020 से 2024 के बीच 85.53 करोड़ रुपये की जमीन की हेराफेरी की है। ईडी ने कोर्ट को इससे संबंधित सबूत भी दिए हैं। कमलेश कुमार के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।

रांची। रांची में जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने जमीन माफिया कमलेश कुमार को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह 13 अगस्त से न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रय कारा में बंद है।