Skip to main content

Haryana Election 2024: 20 साल बाद फिर चुनावी रण में लौटेंगे ओमप्रकाश चौटाला? भतीजे के खिलाफ ठोक सकते हैं ताल

सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकते हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा पूरी कर चुके ओपी चौटाला ने दिल्ली की अदालत से विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है। ओपी चौटाला साल 2005 में रोड़ी विधानसभा सीट से आखिरी चुनाव लड़ थे।

Haryana Election 2024: बंसीलाल और भजनलाल के वारिसों पर भाजपा का भरोसा बढ़ा, देवीलाल परिवार का जादू हुआ कम

हरियाणा की राजनीति में लाल परिवारों का हमेशा से ही दबदबा रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में समीकरण बदला हुआ है। सत्ता में बैठी भाजपा का भरोसा इस बार बंसी लाल और भजनलाल के परिवार पर बढ़ा है जबकि देवीलाल के परिवार से बीजेपी किनारा कर रही है। भाजपा ने देवीलाल के पुत्र रणजीत चौटाला का रानियां से टिकट काट दिया है।

Haryana Election 2024: राजनीति में अक्सर चित हुए खिलाड़ी, विनेश फोगाट के सामने खुद को साबित करने की चुनौती

पहलवान विनेश फोगाट के सामने अब खुद को साबित करने की चुनौती होगी। विनेश को कांग्रेस ने जींद जिले के जुलाना से टिकट दिया है। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

Haryana Election 2024: 'जो कम आंकते हैं उन्हें पछतावा होगा', कांग्रेस के साथ गठबंधन पर पेच फंसने के बाद AAP की चेतावनी

Haryana Assembly Election 2024 मौजूदा हालात को देखते हुए लग रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच बात बनना मुश्किल है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

पंचकूला। हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन पर पेच फंसने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी को कम आंकते हैं उन्हें इसका पछतावा होगा।

Ambala News: ट्रेन में चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ का सोना और 5 लाख की नकदी के साथ दो गिरफ्तार

अंबाला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ का सोना और 5 लाख नकदी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों यात्री अमृतसर के निवासी हैं और आभूषण एवं कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ को सतर्कता बरतने के आदेश मिले हैं

अंबाला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं, जिसके चलते आचार संहिता लगी है। इसी बीच ट्रेनों को चेक किया जा रहा है कि कहीं शराब तस्करी, हवाला या फिर नकदी निर्धारित सीमा से अधिक तो न हीं ले जाई जा रही है।

शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 11 गाय की मौत, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक कई घंटे रहा प्रभावित

हादसे के बाद दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक कई घंटों तक प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। RPF ने कहा है कि लापरवाह मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सोनीपत। दिल्ली से सटे सोनीपत में शनिवार सुबह बड़ा रेल दुर्घटना हुआ। दरअसल जिले से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हुआ। शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 10 से 11 गाय की मौत हो गई।

Haryana Election: भाजपा में नहीं थम रही बगावत, अब पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में होंगे शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों के नामों के एलान के साथ ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई। अब कालांवली से पूर्व विधायक बलकौर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ देने के बावजूद उन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिला।

Haryana Election 2024: 'हुड्डा ने पहलवानों के विरोध को स्पॉन्सर किया', ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Haryana Election 2024 पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खिलाड़ियों के साथ राजनीति कर रही है। इससे पहले भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी विनेश और बजरंग पूनिया पर आरोप लगाए थे।

Haryana: 'टिकट एक, दावेदार अनेक...', इस्तीफों की झड़ी के बाद टिकट बदलने की अफवाहों पर सीएम सैनी ने लगाया विराम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की प्रत्याशियों की सूची आने के बाद जैसे तूफान आ गया था। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ कर दिया है कि कुछ भी हो लेकिन टिकट नहीं बदली जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि टिकट एक है 

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कल भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी में दनादन इस्तीफे गिरे थे। इसके बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा एलान, अब क्या करेगी कांग्रेस और AAP?

आप ने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए ‘कुछ भी’ करेगी यहां तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ भी मिलाएगी। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्ट ने सियासी बिगुल को और ज्यादा हवा दे दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा हरियाणा में बीजेपी को हराने में सक्षम दल का वो समर्थन करने वाले हैं।