हादसे के बाद दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक कई घंटों तक प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। RPF ने कहा है कि लापरवाह मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सोनीपत। दिल्ली से सटे सोनीपत में शनिवार सुबह बड़ा रेल दुर्घटना हुआ। दरअसल जिले से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हुआ। शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 10 से 11 गाय की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत
जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जाहरी गांव की फाटक पर रेलवे ट्रैक पर खेतों से चारा खाती हुई गायों का एक झुंड आ गया था। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस (Sonipat Police), आरपीएफ और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गायों के शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
हादसे के बाद दिल्ली अंबाला और अंबाला दिल्ली रेलवे ट्रैक कई घंटे तक बाधित रहा। सोनीपत आरपीएफ थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी लापरवाह मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात आरपीएफ पुलिस ने कही है।
- Log in to post comments