उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के लिए बढ़ गईं चुनौतियां; पार्टी हाईकमान ने नियुक्तियों को किया निरस्त
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा के लिए आने वाले समय में चुनौतियां और अधिक बढ़ गई हैं। पार्टी हाईकमान ने समन्वय समिति की बैठक से ठीक पहले जिला एवं ब्लाक स्तर पर की गई नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इससे साफ है कि पार्टी संगठन में समन्वय की कमी है। अब माहरा को समन्वय समिति के साथ मिलकर नगर निकाय पंचायत और केदारनाथ उपचुनाव की रणनीति बनानी होगी।
होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले मैनेजर को 20 साल की सजा
ऋषिकेश में एक होटल के मैनेजर को दिल्ली से आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया है। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता पढ़ाई से परेशान होकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंची थी। होटल मैनेजर ने उससे पैसे नहीं लिए और बिना एंट्री के कमरा दे दिया।
कॉलेज परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने खाया जहर, पिता का एक इनकार और गुस्से में उठा लिया यह कदम
उत्तराखंड के देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर में बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहरादून। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नौकरी करना चाह रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने स्वजन से अनबन के चलते एमकेपी पीजी कालेज परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह बैग में जहर की शीशी लेकर आई थी।
एक्शन में आए ARTO प्रवर्तन, चेकिंग में 56 वाहनों के काटे चालान; दो किए सीज
उत्तराखंड में ARTO प्रवर्तन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 वाहनों के चालान काटे हैं और दो वाहनों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई कालसी चकराता हरिपुर मीनस त्यूणी त्यूणी पंद्राणू समेत कई मोटर मार्गों पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। ओवरलोड वाहन चालकों का एआरटीओ से सामना होते ही छत पर बैठी सवारियां आनन-फानन में नीचे कूदने लगीं।
चीन सीमा पर दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया यातायात, सेना और ITBP के जवानों की आवाजाही बाधित
जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध रहा। इससे सेना और आइटीबीपी के वाहनों को सीमा क्षेत्र पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सीमा सड़क संगठन की टीम मशीनों की सहायता से हाईवे को सुचारु करने में जुटी है। हालांकि स्थानीय लोग और सेना व आइटीबीपी के जवान भूस्खलन वाले स्थान पर पैदल आवाजाही कर दूसरे छोर पर मौजूद वाहनों से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
Uttarakhand: नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस संग पकड़ा गया विधायक का भाई, कांग्रेस ने पूछा- क्या सरकार कार्रवाई करेगी?
Uttarakhand: नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस संग पकड़ा गया विधायक का भाई, कांग्रेस ने पूछा- क्या सरकार कार्रवाई करेगी?
रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। शनिवार को सतीश नैनवाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हो गई। प्रकरण सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने पूछा है कि इस पर कौन सा एक्ट लगेगा। क्या सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
उत्तराखंंड में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध, सरकार पीछे खींच सकती है कदम
उत्तराखंड सरकार ने प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में उठे शिक्षकों के रोष को देखते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए समाधान निकालने पर सहमति बनी। प्रधानाचार्य नियमावली में संशोधन कर सीधी भर्ती के नियमों में बदलाव किया जाएगा।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में एक से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार भी ठोक सकते दावेदारी, पंचायती राज मंत्री ने दी जानकारी
उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर है। अब दूसरी संतान जुड़वा होने पर भी उम्मीदवार पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पंचायती राज अधिनियम के अनुसार ही उम्मीदवारी तय होगी। उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में भागीदारी के लिए 25 जुलाई 2019 की कट-ऑफ डेट निर्धारित की है।
Chardham दर्शन को फिर कराना होगा पंजीकरण, ऋषिकेश से केदारनाथ तक 11 जगहों पर लगे काउंटर
Chardham Yatra 2024 Registration चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू जानिए कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर पंजीकरण सेवा शुरू की है। चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है। इस खबर में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है।
Uttarakhand Weather News: राजधानी में आज भी जमकर बरस सकते हैं बादल, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट
कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून चमोली और नैनीताल में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। इन तीनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा।
देहरादून। प्रदेश में मानसून की वर्षा का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जिसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही देहरादून, चमोली व नैनीताल जनपद में कहीं- कहीं तेज वर्षा की संभावना है।