9 बच्चों की मां को 10 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, खेत में किया ऐसा कांड... सब रह गए सन्न
यूपी के कासगंज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना की रात महिला पति को बहाने से खेत में ले गई। वहां प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर हत्या की और फिर शव को ट्यूबवेल के कुंड में डाल दिया।
लखनऊ में कपड़ा व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दी जान, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी
लखनऊ में एक व्यापारी उसकी पत्नी और बेटी का शव उनके घर में पाया गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शोभित रस्तोगी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या की है। तीनों के शव अशरफाबाद स्थित फ्लैट में मिले। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है और मामले की जांच जारी है। व्यापारी राजाजीपुरम में कपड़े का कारोबार करता था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक घर से पति-पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रयागराज में 3 हजार भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल, वाहनों में तोड़फोड़ की; कई लोग घायल
प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के इसौटा गांव न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सर्किट हाउस में रोके जाने से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया और कई गाड़ियां तोड़ दीं। महिलाओं के साथ अभद्रता और पब्लिक के साथ मारपीट की गई। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।
प्रयागराज। इसौटा गांव में भीम आर्मी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रविवार शाम जाने से रोका तो पार्टी कार्यकर्ता उग्र हो गए। करछना तहसील के हनुमानपुर मोरी से लेकर भड़ेवरा बाजार तक जमकर बवाल किया।
तीन वरिष्ठ के साथ पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, डीजी शिरडकर को भी मिली तैनाती
एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय को एडीजी लखनऊ जोन और एडीजी पीटीसी सीतापुर आरके स्वर्णकार को एडीजी पीएसी के पद पर तैनात किया गया है। एसपी सीआईडी आशीष तिवारी को एसएसपी सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है जबकि एसएसपी सहारनपुर रोहित सिंह सजवान को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
लखनऊ। गृह विभाग ने रविवार को तीन वरिष्ठ के साथ पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें हाल ही में डीजी के पद पर प्रोन्नत लखनऊ जोन के एडीजी रहे एसबी शिरडकर को भी नई तैनाती मिली
व्हाट्सएप कॉल करके बुलाया और तमंचे से गोली मार दी... बाइक लेन-देन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
बाइक के लेन-देन को लेकर रविवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और बाइक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मथुरा। बाइक के लेन-देन को लेकर गांव सलेमपुर में रविवार सुबह चार बजे एक युवक को घर से बुला कर गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कल संगम स्टेशन से शुरू होगी सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा, अभी करें आवेदन
प्रयागराज से 30 जून को सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा होगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में महाकालेश्वर समेत कई ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। 11 रात और 12 दिन के इस पैकेज में विभिन्न श्रेणियाँ हैं जिनमें इकोनॉमी श्रेणी में 23500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। बुकिंग आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- Read more about कल संगम स्टेशन से शुरू होगी सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा, अभी करें आवेदन
- Log in to post comments
- 3 views
योगी आदित्यनाथ ने दोहराया ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’, बोले- माफिया के सामने नाक रगड़ते थे जाति के नाम पर बांटने वाले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार व्यापारियों के हितों को संरक्षण देने और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भेजने के लिए मैसूर के राजा चामराजेन्द्र वाडियार और खेतड़ी के राजा अजीत सिंह के सहयोग की चर्चा की।
लखनऊ : इटावा में कथावाचक की पिटाई के बाद जाति को लेकर गरमाई सियासत के बीच समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पार्टी पर जमकर हमला बोला।
इटावा में कथावाचक कांड के बाद उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, गगन यादव सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; 19 भेजे गए जेल
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव दांदरपुर में गुरुवार को उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है और कठोर धाराओं में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर पथराव और सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाना, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालना आदि आरोपों में पुलिस ने अहीर रेजिमेंट के अध्यक्ष सहित 20 नामजद व एक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने 19 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
'मेरी कोई जाति नहीं है, 14 साल से कर रहा हूं कथा', इटावा में कथावाचक की चोटी काटने से पहले क्या हुआ? Video वायरल
इटावा के दांदरपुर गांव में 21 जून को कथा वाचक मुकुट मणि यादव का भागवत कथा के पहले दिन के बाद शाम को ग्रामीणों के बीच बातचीत का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में मुकुट मणि यादव गांव के ब्राह्मणों द्वारा उनकी जाति पूछे जाने पर कह रहे हैं कि पहले तो उनकी कोई जाति नहीं है। वे महात्मा संत हैं और 14 साल से भागवत कथा कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा से पहले दुकानदारों के लिए आ गया फरमान, सीएम योगी ने बैठक में दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, विशेषकर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर दुकानों पर संचालक का नाम प्रदर्शित करने, खुले में मांस बिक्री प्रतिबंधित करने और खाद्य सामग्री की दरें तय करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। भड़काऊ नारों और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने जातीय संघर्ष फैलाने की कोशिशों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए और अफवाहों पर नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया निगरानी पर जोर दिया।