बठिंडा में 'द बर्निंग ट्रेन' बनी मालगाड़ी, तेल से भरे 7 टैंकरों में लगी भीषण आग
पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। यह ट्रेन हिसार से आ रही थी। स्टेशन के पास दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ट्रेन से कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेन में आग तेल के रिसाव होने से लगी। इस बाबत रेलवे जांच कर रहा है।
बठिंडा। हरियाणा के हिसार से कच्चा तेल लेकर बठिंडा रिफाइनरी की ओर जा रही मालगाड़ी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई।
तेल लीकेज के कारण मालगाड़ी पर लदे तेल के सात टैंकर आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि मालगाड़ी के पास कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, पति-पत्नी की मौत, गुरुग्राम से लखनऊ जा रहा था परिवार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक दंपती की मौत हो गई। नोएडा से आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार माइलस्टोन 75 के पास खड़े एक कैंटर में जा घुसी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे को रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र: नागपुर में शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
मंगलवार को रेलवे अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे किसी के हताहत होने की खबर नहीं। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मरम्मत का काम भी जारी है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कलमना स्टेशन के पास मंगलवार को सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना के बाद कई ट्रेनों का अलग ट्रैक से रावना किया जा रहा है।
जबलपुर की आर्डनेंस फैक्टरी में बड़ा धमाका, हादसे में 13 घायल और दो कर्मचारियों की मौत
मध्य प्रदेश में जबलपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है जिसमें 15 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका खमरिया के फीलिंग सेक्शन-6 में हुआ है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कूल बस; एक बच्चे की मौत; 50 घायल
राजस्थान के कोटा में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। चलती बस का स्टेयरिंग फेल हो गया जिसकी वजह से बस रोड से 10 फीट नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में लगभग 50 बच्चों को चोटें लगी हैं। वहीं 1 बच्चे की हालत गंभीर है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। बस स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।
राजस्थान रोड एक्सीडेंट: धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने टेंपो को मारी टक्कर; 12 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि मृतकों के शरीर को मोर्ची में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे जाने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं।
मुरैना: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मकान ढहे, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्यप्रदेश के मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक मकान पूरी तरह से जमीन के अंदर धस गया और उसके आसपास के तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक मकान पूरी तरह से जमीन के अंदर धस गया और उसके आसपास के तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।
नकुल के नसीब में नहीं था बर्थडे, एक ही झटके में परिवार के 4 लोगों की मौत; दिल दहला देने वाला था हादसा
फरीदाबाद के भांखरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में दादा-दादी और पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक साथ चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि आज यानी शुक्रवार को नकुल का जन्मदिन था और परिवार बर्थडे की तैयारी कर रहा था। लेकिन जन्मदिन से पहले ही यह हादसा हो गया।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में डबुआ थाने के अंतर्गत भांखरी गांव में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे एक कमरे में गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया। धमाका इतनी तेज था कि कमरे की छत का लिंटर गिर गया। कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती व उनका पोता दब गया।
मथुरा में दर्दनाक हादसा, बैक करते समय पिकअप ने श्रमिकों को कुचला; दो बच्ची समेत चार की मौत
मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप ट्रक बिजली के पोल से टकरा गई। बैक करते समय पिकअप ने गाड़ी से उतरे लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चियों समेत चार की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कोसी-शेरगढ़ रोड पर गांव सात विस्वा नगरिया के पास हुआ।
मथुरा। हरियाणा में ईंट भट्टे पर काम के लिए जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। तार टूट कर गिरने गिरने लगा। इससे बचने के लिए कुछ मजदूर पिकअप से उतर गए।
अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर तीन दोस्तों की मौत, सुबह निकले थे टहलने
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पकवाइनार के पास फोरलेन पर तीन युवक टहल रहे थे तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पकवाइनार। कुशीनगर के समीप फोरलेन स्थित पकवाइनार में बुधवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले तीन युवकों को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा।