Skip to main content

Yami Gautam के पति आदित्य धर ने शेयर की बच्चे की पहली फोटो, गोद में बेटे को लिए नजर आईं Vedu ki Mummy

आदित्य धर ने भी बड़े ही खास अंदाज में यामी गौतम को बर्थडे भी विश किया। उन्होंने पत्नी यामी गौतम के बर्थडे पर बेटे संग उनकी प्यारी तस्वीर शेयर की है। यामी गौतम फोटो में वेदाविद को गोद में लिए नजर आ रही हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस खास फोटो में एक्ट्रेस बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बीते 28 नवंबर को 35 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके पति आदित्य धर ने बेटे वेदाविद की पहली तस्वीर शेयर की। इस खास मौके पर आदित्य ने यामी की तीन फोटोज पोस्ट करते वेदु की मम्मी को बर्थडे विश किया।

आराध्या को याद कर इमोशनल हुए Abhishek Bachchan, शूजीत ने कहा - 'वो दिखाते नहीं लेकिन मुझे पता है'

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में हैं। कपल के रिश्ते में चल रहे तनाव को लेकर कई तरह की बातें बोली जा रही हैं। हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच एक्टर अभिषेक के बारे में बात करते हुए निर्देशक शूजीत सरकार ने बताया कि वो बेटी को लेकर कितने इमोशनल हैं।

Sonnalli Seygall Baby: मां बनीं एक्ट्रेस, बेटी को दिया जन्म, डांस करते नजर आए पति

सोनाली सहगल ने 7 जून 2023 को आशेष सजनानी के साथ सात फेरे लिए थे। कपल ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन अपने रिश्ते के बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। अगस्त में सोनाली ने अनाउंस किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब बीते 27 नवंबर को खबर मिली की उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल और उनके पति अशेष सजनानी के घर खुशियां आई हैं। कपल ने 27 नवंबर को अपने पहले बच्चे,एक बेटी का स्वागत किया।

Pushpa 2 को सेंसर बोर्ड से मिला U/A सर्टिफिकेट, इन बदलावों के बाद इतने घंटे का तय हुआ रन टाइम

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग रिलीज से कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। वहीं अब सेंसर बोर्ड से भी इसे सर्टिफिकेट मिल गया है। कुछ बदलाव के बाद फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 27: नहीं रुक रहा 'मंजुलिका' का आतंक, 27वें दिन मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

हॉरर कॉमेडी फिल्मों का साल 2024 में काफी क्रेज रहा। इस साल मुंज्या से लेकर स्त्री 2 सहित कई कॉमेडी और डर से भरपूर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर खाता भरा। भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस की इस परंपरा को कायम रखा और सिंहासन पर जमकर बैठी रही। रिलीज के 27वें दिन भी फिल्म ने हार नहीं मानी और मोटी रकम कमाई।

Sara Ali Khan की फोटो ले रहे थे पैपराजी, बीच में कूद पड़े बूढ़े अंकल, छीनने लगे फोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को बबली गर्ल के तौर पर देखा जाता है। कई बार उन्हें जिम के बाहर पैपराजी के कैमरे में कैद किया जाता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति पपाराजी के कैमरों को हटाते हुए नजर आ रहे हैंजिससे सभी लोग हैरान हैं।

कई बार सारा अली खान को पैपराजी कभी जिम के बाहर या कभी ऑफिस के बाहर स्पॉट करते रहते हैं। एक्ट्रेस भी बड़े ही सलीके से उनके लिए पोज करती हैं और शायद इसलिए भी उन्हें डाउन टू अर्थ कहा जाता है। एक्ट्रेस कहीं भी हो पैपराजी फोटो या वीडियो लेने के लिए पहुंच ही जाते हैं

Raj Kapoor की इस सुपरहिट फिल्म को दोबारा बनाना चाहते हैं पोते Ranbir Kapoor, रीमेक पर बोली ये बात

Ranbir Kapoor on raj Kapoor रणबीर कपुर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड कलाकारों में होती है। एक्टर को ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन देखना काफी मजेदार होता है। फैंस फिल्मों के साथ उनके इंटरव्यू भी उसी एक्साइटमेंट से देखते हैं। हाल ही में अभिनेता ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो वो अपने दादा राज कपूर की फिल्म की रीमेक बनाना पसंद करेंगे।

Ranveer Singh की Don 3 की शूटिंग फिर टली? वजह जानकर आपको आ जाएगा गुस्सा

Ranveer Singh पिछले काफी समय से अपनी फिल्म डॉन-3 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार कियारा आडवाणी संग इश्क फरमाते और दमदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। पहले डॉन-3 की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की शूटिंग को फिर से टाल दिया गया है। अब ये कब रिलीज होगी जानिए।

Housefull 5: 18 एक्टर्स ने एक साथ क्रूज पर मचा दिया हंगामा, हाउसफुल 5 का ये अपडेट जानकर हो जाएंगे खुश

सुपरहिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल के अब तक चार पार्ट आए हैं और सभी दर्शकों को बेहद भाए हैं। ऐसे में जब मेकर्स ने हाउसफुल 5 की घोषणा की थी तब से ही फैंस के अंदर अक्षय कुमार-रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी। अब हाउसफुल 5 की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और साथ ही स्टारकास्ट की लिस्ट भी खुल गई।

The Sabarmati Report collection day 11: दूसरे हफ्ते साबरमती एक्सप्रेस की हालत हुई खस्ता, मुश्किल से पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट धीरे धीरे ही सही मगर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 11 करोड़ के आस पास तक की कमाई की थी। अब फिल्म जल्द ही दूसरा हफ्ता पूरा करने वाली है। आइए बताते हैं गोधरा रेल हादसे पर बनीं फिल्म ने 11वें दिन तक कितने करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

निर्देशक धीरज सरना की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हर तरफ चर्चा में बनीं हुई है। 2002 में हुए गोधरा रेल हादसे से प्रेरित इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।