'रात के 3 बजे एक्स को भेजा मैसेज...' Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद Arjun Kapoor ने स्वीकार की ये बात
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने ऑफिशियली तो कुछ नहीं बोला लेकिन उनके पोस्ट अक्सर इस ओर इशारा करते रहते हैं। वहीं पिछले दिनों सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद को सिंगल बताया था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि वो अपनी एक्स को आधी रात को मेसेज करते थे।
लगभग छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अलग हो गए। सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि अब वो सिंगल हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने इस मामले पर अब तक कुछ नहीं बोला है।
'छोटी ड्रेस पहनकर 70 आदमी के सामने... ' Sayani Gupta ने इंटीमेट सीन्स का फायदा उठाने वालों पर कह दी बड़ी बात
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर आपने कास्टिंग काउच को लेकर तमाम तरह की खबरें सुनी होंगी। कई एक्ट्रेस ने इसको लेकर अपने अच्छे बुरे अनुभव शेयर किए हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने फिल्मों के इंटीमेट सीन्स को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वो शख्स उन्हें किस करता रहा।
पारस छाबड़ा की एक्स और Bigg Boss कंटेस्टेंट Mahira Sharma पर आया इस क्रिकेटर का दिल...पोस्ट से मिला हिंट
बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए। दोनों के फैंस को इस खबर से बहुत नारजगी हुई थी। हालांकि अब सालों बाद ऐसा लग रहा है कि माहिरा शर्मा की लाइफ में फिर से कोई दस्तक दे चुका है। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने उनकी एक फोटो पर रिएक्ट किया है।
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा अक्सर फैंस को अपनी दिलकश अदाओं की झलकियां दिखाती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
Badshah के एक साथ दो क्लबों में हुआ विस्फोट, कैमरे में कैद हुए संदिग्ध, जांच में जुटी पंजाब पुलिस, देखें वीडियो
फेमस सिंगर बादशाह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ में स्थित सिंगर के क्लब में विस्फोट हुआ। फिलहाल विस्फोट के बाद किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे के आसपास उन्हें इसकी सूचना मिली थी। पुलिस के बाद बम डिटेक्शन स्क्वॉड ने जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं।
'हमें मांगना पड़ता है...' Pushpa 2 की रिलीज के 10 दिन पहले म्यूजिशियन देवी श्री प्रसाद ने खोली मेकर्स की पोल
Pushpa The Rise साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। वहीं बीते दिनों इसका लेटेस्ट सॉन्ग किसिक भी रिलीज कर दिया गया। इसमें श्रीलीला डांस फ्लोर पर आग लगाती हुई नजर आएंगी। काफी समय से फिल्म के मेकर्स और कम्पोजर देवी श्री के बीच अनबन की खबर थी।
'मेरे बारे में झूठ फैलाया गया...' नागा चैतन्य से तलाक के बाद क्यों चुप थीं Samantha Ruth Prabhu, अब बताई सच्चाई
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें उनकी दमदार छवि और अभिनय के लिए जाना जाता है। अक्सर सामंथा कई सोशल मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। इन दिनों सामंथा अपनी सीरीज सिटाडेल हनी बनी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य संग अपनी शादी और तलाक को लेकर कई बाते बोली हैं।
हमारा कनेक्शन ही बहुत...' पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर Badshah ने पहली बार की बात
इंडियन रैपर बादशाह और पाकिस्तानी की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर का रिश्ता अकसर सुर्खियों में रहता है। अक्सर दोनों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बादशाह ने हानिया के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया। बादशाह ने बताया कि हानिया उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और लोग वही समझते हैं जो उन्हें समझना है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 21: गुरुवार को बदला 'भूल भुलैया 3' का समीकरण, इतने करोड़ बटोर पाई 'मंजुलिका
'कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 को समीक्षकों से भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हर दिन एक अच्छी कमाई कर रही है। वीकेंड के बाद वर्किंग डेज पर भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने काफी समय तक खुद को संभाला लेकिन अब गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी बदलाव हुआ है।
भूल भुलैया 3 के साथ कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने की कोशिश की है। 1 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज हुई अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में विद्या बालन 17 साल के बाद 'मंजुलिका' के किरदार में वापस लौटीं।
Bigg Boss 18: गंभीर बीमारी के बीच टीवी पर सालों बाद इस एक्ट्रेस की वापसी, Salman Khan के साथ आएंगी नजर
सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां कंटेस्टेंट के चेहरों से उनके मुखौटे उतर रहे हैं। शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और हर कोई अपनी सीट मजबूत करने के लिए दावेदारी पेश कर रहा है। अब वीकेंड का वार एपिसोड में एक एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।
टीवा एक्ट्रेस हिना स्टेज 3 के कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि इस गंभीर बीमारी के बावजूद उनका काम रुका नहीं है। हिना लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को भी पूरा कर रही हैं। इस वजह से उनके फैंस हिना की तरफ और भी ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लिए दुआ करते रहते हैं।
'Alia को कपड़े चेंज करने थे और क्रू मेंबर....' Imtiaz Ali ने बताया Highway की शूटिंग के दौरान क्या हुआ था?
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का आगाज गोवा में बीते दिन 20 नवंबर को हो चुका है। इस खास कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज भी शामिल रहे। इस खास मौके पर लव आजकल के निर्माता इम्तियाज अली भी इसका हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने सेट पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात की और बताया कि उन्हें कई बार क्रू मेंबर को नौकरी से निकालना पड़ा।