Skip to main content

सीजफायर के बाद पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, तीनों आर्मी चीफ, अजीत डोभाल समेत राजनाथ सिंह रहे मौजूद

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बैठक की है। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीजफायर के बाद की स्थिति का आकलन करना था। साथ ही बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान मौजूद रहे।

भरोसे लायक नहीं...', पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर जमशेदपुर की जनता में आक्रोश

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के उल्लंघन पर जमशेदपुर में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हुए नागरिकों ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब पाकिस्तान को अपनी हरकतों की सजा मिलनी चाहिए।

जमशेदपुर। भारत-पाक के बीच युद्ध विराम की घोषणा का के बाद पाकिस्तान की तरफ से दोबारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने की सूचना से शहरवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

'हम PoK वापस चाहते हैं...', युद्ध के नायकों ने किया सीजफायर का विरोध, बोले- बदला लेने का यही था सही समय

जम्मू-कश्मीर में पाक सेना की नापाक हरकतों पर युद्ध के नायकों का मानना है कि संघर्ष विराम के बावजूद हमले जारी हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान से सीजफायर नहीं बल्कि गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) को वापस लेना चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तान की सेना हालात बिगाड़ने से बाज नहीं आएगी। पहले भी संघर्ष विराम के कारण PoK उसके कब्जे में है और अब बदला लेने का सही समय है।

जम्मू। पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले, सीमा पर गोलाबारी जारी रखकर अपने नापाक इरादे जाहिर कर दिए हैं।

BrahMos Missile : लखनऊ में आज से शुरू होगा ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन, भारतीय सेना को मिलेगी मजबूती

लखनऊ की इस यूनिट में दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक मिसाइलों में शुमार ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण होगा। जिसकी रेंज 290 से 400 किलोमीटर तक और गति Mach 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है। मिसाइल थल जल और वायु तीनों माध्यमों से दागी जा सकती है और फायर एंड फॉरगेट तकनीक पर आधारित है।

Operation Sindoor: सीमा की तरफ कूच को निकले, लेकिन सरहद पार नहीं की; कहां गुम हुए ये पाकिस्तान नागरिक ? तलाश तेज

सहारनपुर में सीमा पर तनाव बढ़ने के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर फिर शुरू हो गया है। वीजा अवधि खत्म होने के बाद लापता हुए पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश तेज हो गई है। 90 के दशक से 2000 के दशक के बीच आए ये नागरिक वापस पाकिस्तान नहीं लौटे। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इनकी तलाश में जुटी हैं। 

चंदौसी:राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 13541 वाद

 

चंदौसी समाचार

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ०प्र० के तत्वाधान में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, सम्भल श्री दुर्ग नारायण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

तनाव: हाई अलर्ट पर बरेली पुलिस... एसएसपी ने बनाईं विशेष टीमें, शहर से देहात तक कड़ी चौकसी

बरेली समाचार

पाकिस्तान से तनातनी के बीच पूरे यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। बरेली में एसएसपी ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। 

पाकिस्तान से तनातनी के बीच बरेली पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। एसएसपी ने जिले की नाकाबंदी करते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष जरूरत पर ही अवकाश दिया जा रहा है। 

उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मुख मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा शुभजीवन प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव रखा गया था। इसके तहत गर्भवती महिलाओं के लिए एक हजार सुनहरे दिन की कार्ययेाजना तैयार की जाएगी। इसमें लाभार्थी महिला व नवजात शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत प्रविधान किए जाने हैं। योजना का स्वरूप शीघ्र ही तैयार होगा।