Skip to main content

आटा, दाल, चीनी समेत 26 सामान लिस्ट में शामिल… हर सप्ताह मिलेगी राहत किट, योगी सरकार की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ से निपटने की तैयारी कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा जहाँ भोजन नाश्ता और पानी की व्यवस्था होगी। बाढ़ पीड़ितों को राहत किट मिलेगी जिसमें आवश्यक सामग्री होगी। जिलों में राशन का भंडारण किया जाएगा और पशुओं का टीकाकरण होगा। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

एमपी के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद 'डैमेज कंट्रोल' में जुटी BJP, कर्नल सोफिया के घर पहुंचे पार्टी नेता

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद लगातार उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है और भाजपा नेता कर्नल कुरैशी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की है। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद लगातार उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है और भाजपा नेता कर्नल कुरैशी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की है।

दिल्ली-NCR में लागू होने जा रहा नया नियम, इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; पंपों पर लग रहे खास कैमरे

दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही नया नियम लागू होने जा रहा है। अब एनसीआर के 19 जिलों में पुराने वाहनों को एक अप्रैल 2026 से पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पाएगा। इस अवधि तक उम्र पूरी करने वाले वाहनों का परिचालन रोकने के लिए सीएक्यूएम ने कमर कस ली है।सभी जगह पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

यूपी के इन जिलों में लोगों को नहीं खाने पड़ेंगे झटके, 290 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी सड़कों की हालत

उत्तर प्रदेश में सड़कों की हालत सुधारने के लिए सरकार ने 290.45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से छह जिलों के राज्य मार्गों को चौड़ा किया जाएगा और 96 ग्रामीण व जिला मार्गों की मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कार्य योजना तैयार की गई है जिसका उद्देश्य सड़कों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

लखनऊ। शासन ने प्रदेश की सड़कों की हालत सुधारने के लिए 290.45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि 96 ग्रामीण मार्गों, जिला मार्गों व अन्य जिला मार्गों सहित छह जिलों के राज्य मार्गों को चौड़ा करने पर खर्च की जाएगी। 

आगरा में पकड़ा डेढ़ करोड़ का गांजा.. 10 हजार रुपये किलो में बेचते थे; तीन गिरफ्तार

आगरा ब्यूरो चीफ सोनूशर्मा

आगरा में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा पकड़ा है। तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर आगरा समेत विभिन्न जिलों में बेचते थे।

आगरा में केले के पत्तों के नीचे छिपाकर लाई जा रही गांजा की खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करी करने वाले गिरोह को थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने झरना नाले के पास से हिरासत में लिया है। इनसे छह प्लास्टिक के कट्टों में 191 किलो गांजा व इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद किया।

India-Pakistan: 'घर में घुसकर मारेंगे', Ceasefire के बाद BJP नेता ने क्यों दी पाकिस्तान को चेतावनी?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार का दिन अहम रहा। शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ। इस पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पीएम मोदी और सेना को धाई दी है। JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी सेना के शौर्य को सराहा।

पटना। 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया।

आतंकवाद कुत्ते की पूंछ.. कभी सीधी नहीं हो सकती’, योगी बोले- ब्रह्मोस क्या है… पाकिस्तान वालों से पूछो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह है और इसे पूरी तरह से कुचलना ज़रूरी है क्योंकि वे प्यार की भाषा नहीं समझते।

लखनऊ। भटगांव में ब्रह्मोस उत्पादन सेंटर और टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेनाओं के सभी जवानों का अभिनंदन करते हुए प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से बधाई दी।

'हमने घर में घुसकर मारा...', भारतीय सेना ने किस तरह दिया 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम; रक्षा मंत्री ने बताई एक-एक बात

राजनाथ सिंह ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम HQ-9 तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अकल्पनीय काम किया है जिसके लिए उन्हें दिल से बधाई। राजनाथ सिंह ने सेना की तारीफ की और कहा भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय दिया और पीओके में आतंकी कैंप तबाह कर दिए।

Lucknow:आज से लखनऊ में बनेगी विध्वंसक मिसाइल ब्रह्मोस, CM योगी व राजनाथ सिंह करेंगे यूनिट का शुभारंभ

लखनऊ समाचार

ब्रह्मोस मिसाइल: आज होने वाले इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिजिटल माध्यम से दिल्ली से समारोह में शामिल होंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। 

 

उत्‍तराखंड में अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल, 25 आइएएस, 12 पीसीएस समेत 38 अधिकारियों के बदले पदभार

उत्तराखंड शासन ने देर रात 25 आईएएस 12 पीसीएस समेत 38 अधिकारियों के पदभार में फेरबदल किया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। आरके सुधांशु को वित्त और कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है जबकि शैलेश बगौली को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है।