यति नरसिंहानंद के बयान के बाद गाजियाबाद में उबाल, कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे मुस्लिम समाज के लोग
यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। जमीयत उलामा-ए-हिंद के बैनर तले बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मोदीनगर तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। लोगों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एसडीएम और एसीपी उन्हें समझाने में जुटे हैं लेकिन लोग तहसील में ही धरने पर बैठे हैं।
इकाना स्टेडियम पहुंचे सीएम योगी ने जब थामा बल्ला, लगाए शानदार शॉट्स; देखें PHOTOS
इकाना स्टेडियम में रविवार को 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग ओपन जिम भी बनाए जा रहे हैं। विकासखंडों में मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर
बागपत न्यूज़:- बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय हरियाणा के विधानसभा चुनाव के चलते यूपी हरियाणा की सीमा के पास बनी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। यहां पुलिसवाले ने पीने के पानी की बोतलें उनके सामने रख दीं जैसे ही एसपी और डीएम की नजर बोतल पर पड़ी। सहायक आयुक्त खाद्य को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। नकली पानी की बोतलों पर बुलडोजर चलाया गया।
हरिद्वार न्यूज़: सड़क पर उतरीं 'लेडी सिंघम' तो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में मची खलबली, 22 गाड़ियां सीज
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कनखल में ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया। शाम को भारी वाहनों की नो एंट्री रखी गई। ट्रैफिक पुलिस की सीओ नताशा सिंह ने बताया कि अभियान उनके खिलाफ चलाया जा रहा है जो अपनी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कनखल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की कवायद शुरू की है। सीओ यातायात नताशा सिंह के नेतृत्व में सीपीयू प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर कृष्णानगर में बैरिकेडिंग कराई।
नामांकन रद्द होने पर सरपंच उम्मीदवार का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा पानी टंकी पर
बरनाला के गांव चीमा में सरपंच पद के उम्मीदवार निरंजन सिंह का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। निरंजन सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विरोधी उम्मीदवार की राजनीतिक पहुंच के कारण उनका नामांकन रद्द किया गया है।
नैनीताल में दिख रहा अनोखा नजारा, धूमकेतु के आगे चांद-तारों की चमक भी हल्की; दुनियाभर में बना आकर्षण का केंद्र
नैनीताल में धूमकेतु सी/2023 ए-3 त्सुचिंशान एटलस की चमक ने चांद-तारों को भी फीका कर दिया है। सूर्योदय से पहले दिखने वाला यह धूमकेतु बिना दूरबीन के ही खुली आंखों से देखा जा सकता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के अनुसार यह धूमकेतु 12 अक्टूबर को पृथ्वी के सबसे करीब होगा और तब यह पश्चिम के आकाश में शाम के समय नजर आएगा।
चंपई सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, सामने आई पहली झलक; अस्पताल से ही कर दी बड़ी अपील
झारखंड न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल से ही बरहेट की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ और सामाजिक व्यवस्था के बिगड़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों से जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नरसिंहानंद, अब एक और FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार पुजारी यति ने कथित तौर पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। यति पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
ठाणे। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद बुरे फंस गए हैं। यति के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
लाखों की नौकरी छोड़ करोड़ों कमा रहा इंजीनियर, मॉडर्न तकनीक ने एक झटके में बदल दी किस्मत
इंजीनियर दीपक राज तुषीर ने विप्रो की नौकरी छोड़कर डेयरी फार्मिंग शुरू की और आज वह 500 गायों के साथ डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं। वह दूध के साथ-साथ फ्लेवर्ड दूध दही लस्सी पनीर समेत 14 उत्पाद बनाते हैं और इसे दिल्ली-एनसीआर में सीधा लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। इससे उन्होंने गांव के करीब 250 लोगों को रोजगार दिया है। जानिए उनकी सफलता की कहानी।
जेल भेज दो, पैसे नहीं हैं', अधिकारी के सामने कपड़े उतारकर धरने पर बैठ गया व्यापारी
गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में एक उद्यमी ने अधिकारी के सामने कपड़े उतार दिए और धरने पर बैठ गया। व्यापारी का आरोप है कि उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ने उद्यमी के आरोपों को गलत बताया है।