Skip to main content

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी का कमाल, बचपन में पिता ने नहीं अपनाया; अब बनी PCS अधिकारी

हाल में ही असम लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई थी। इस परीक्षा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी दीक्षा ने आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों को देखा है। इस परीक्षा को पास करने पर दीक्षा की मां ने कहा कि अपनी बेटी की अविश्वसनीय उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आइए जानते हैं दीक्षा की सफलता की कहानी।

Atul Subhash: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा #MenToo, रीता कौशिक और निकिता सिंघानिया, पढ़ें ये रिपोर्ट

सोमवार को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष मराठाहल्ली के मुन्नेकोलालु में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले अतुल ने एक वीडियो भी बनाई जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अतुल ने जौनपुर की महिला जज रीता कौशिक पर भी घूस लेने के आरोप लगाए हैं। अतुल की सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर ,mentoo भी ट्रेंड कर रहा है।

RG Kar Case: राष्ट्रीय टास्क फोर्स 12 हफ्तों में देगी रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रोफेशनल सुरक्षा पर मांगी सिफारिशें

सुप्रीम कोर्ट में आज कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान देश के सर्वोच्च न्यायालय ने घटना में चल रहे मुकदमे की स्थिति में जानकारी मांगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) को बारह सप्ताह के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

राज्यसभा सभापति के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, 60 सांसदों के हस्ताक्षर; जानिए क्या है नियम

कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्ष ने मंगलवार को राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस दिया है। यह नोटिस राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को सौंपा गया है। नोटिस पर करीब 60 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने सभापति धनखड़ पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कांग्रेस को कई दलों का साथ भी मिला है।

लोकसभा में संविधान पर बहस का जवाब देंगे पीएम मोदी, विपक्ष ने की थी चर्चा की मांग

 विपक्ष के साथ हुए समझौते के अनुसार केंद्र सरकार संसद के मौजूदा सत्र में संविधान पर बहस करेगी। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी इस बहस पर लोकसभा में जवाब देंगे। वहीं राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह बहस की शुरुआत करेंगे। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब दे सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने संसद के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

जनसंख्‍या कब लगती है बोझ और कब बन जाती है संसाधन, कुछ देश प्रजनन दर बढ़ने तो कुछ घटने से परेशान; क्‍यों जरूरी है वर्गवार संतुलन?

विश्व के कई देश घटती कार्यशील जनसंख्या और बढ़ती बुजुर्ग आबादी की चुनौती से जूझ रहे हैं। भारत में भी प्रजनन दर गिरने से कार्यशील युवाओं की कमी और सामाजिक असंतुलन की आशंका है। वर्गवार जनसंख्या संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। लोकतंत्र में जनसंख्या केवल संख्या नहीं बल्कि समुदाय की अस्मिता है। भारत के विकास के लिए संतुलित जनसंख्या और...

विश्व के कई देश जहां बढ़ती आबादी से परेशान है तो कुछ देश देश घटती आबादी के चलते काम करने वालों की कमी से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जनसंख्या शिक्षित और कुशल है तो वह बोझ नहीं, संसाधन है।

फ्लाइट में सेक्स कर रहे थे कपल, क्रू मेंबर्स ने कर दिया कांड; VIDEO हुआ लीक

एक स्विस एयरलाइंस में एक कपल का सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर्स की ओर से ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। कपल अपनी फर्स्ट क्लास सीटों से उठकर फॉरवर्ड गैली में गए थे। उसी जगह पर कपल की निजी पलों को कैमरे में कैद कर लिया गया।

बैंकॉक से ज्यूरिख जा रही एक स्विस एयरलाइंस में एक कपल का सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर्स की ओर से ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

सरकार और राजभवन के बीच टकराव, CM उमर और LG सिन्हा में कई मुद्दों पर नहीं बन पा रही सहमति; सामने आई खींचतान

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। महाधिवक्ता की नियुक्ति अधिकारियों के ट्रांसफर प्रशासनिक बैठकें और नीतिगत निर्णयों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हैं। पहले से ही इस बात की आशंका थी कि जम्मू-कश्मीर सरकार और राजभवन के बीच टकराव हो सकता है।

ममता संभालेंगी 'INDIA' की कमान! TMC प्रमुख को उद्धव गुट का भी मिला समर्थन; BJP ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Mamata banerjee on India alliance बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बयान पर राजनीति तेज हो गई है। ममता ने हाल ही में इंडी गठबंधन के नेतृत्व की इच्छा जताई थी। अब इस पर उद्धव गुट का भी समर्थन मिला है। ममता के बयान के बाद भाजपा ने इंडी गठबंधन और राहुल गांधी पर तंज कसा है।

इंडी गठबंधन में एक बार फिर रार देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि इंडी गठबंधन को सही दिशा देने के लिए अच्छे नेतृत्व की जरूरत है। अब उन्हें उद्धव गुट का भी समर्थन मिल गया है। इस बयान पर भाजपा ने भी तंज कसा है।

'जो 26/11 पर होना चाहिए था, वो बालाकोट-उरी में हुआ'; आतंकी घटनाओं पर और क्या बोले जयशंकर?

जयशंकर ने कहा कि भारत इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ यह अपनी परंपराओं को लेकर प्रतिबद्ध बना हुआ है तो दूसरी तरफ भविष्य की ओर देखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि आज हम आतंकवाद का जिस तरह से जवाब दे रहे हैं वो बदलाव को दिखाता है। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ यह अपनी परंपराओं को लेकर प्रतिबद्ध बना हुआ है, तो दूसरी तरफ भविष्य की ओर देखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।