Skip to main content

400 बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी

बरेली समाचार 

बरेली: नगर निगम का संपत्ति कर विभाग 400 बड़े बकायेदारों के बैंक खातों की डिटेल जुटा रहा है। सभी को नोटिस देकर संपत्तियों के कुर्क करने और बैंक खाते को सीज करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बकाया टैक्स वसूल किया जा सके।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि बकाया कर न चुकाने वाले यह संपत्ति जोन एक से लेकर जोन चार में शामिल हैं। रिकार्ड के अनुसार इन 400 बड़े बकायेदारों पर 33 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इन्हें रकम जमा कराने को नोटिस जारी किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा नवनिर्मित पुलिस बूथ रसिकापुर, थाना तेजी बाजार का किया उद्घाटन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा नवनिर्मित पुलिस बूथ रसिकापुर, थाना तेजी बाजार का किया उद्घाटन-

जौनपुर समाचार

आज दिनांक- 31.01.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा नवनिर्मित पुलिस बूथ रसिकापुर थाना तेजी बाजार का उद्घाटन किया गया, साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जनमानस के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उक्त कार्यक्रम के दौरान थाना स्थानीय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बरेली: तेजाब हमले के दोषी को 20 साल की सजा, अदालत का सख्त फैसला

बरेली समाचार

डॉक्टर के बेटे-बेटी पर फेंका था तेजाब, इज्जतनगर थाना क्षेत्र की घटना

बरेली। तेजाब हमले जैसे जघन्य अपराध पर सख्ती दिखाते हुए अदालत ने बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के बेटे और बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी युवांश को अदालत ने दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना 26 सितंबर 2023 की बताई जा रही है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी युवांश ने रंजिश और निजी कारणों के चलते डॉक्टर की बेटी और बेटे पर तेजाब से हमला किया था।

बरेली बलवा: पेट्रोल बम, तेजाब और पथराव… बलवे की FSL रिपोर्ट ने खोली खौफनाक साजिश, मौलाना तौकीर रजा की अब और बढ़ीं मुश्किलें

बरेली हिंसा में पुलिस पर एसिड अटैक की हुई पुष्टि! FSL रिपोर्ट से मची सनसनी, एक दर्जन से ज्यादा जवान हुऐ थे घायल

बलवा नहीं, सुनियोजित हमला था! FSL रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा—पुलिस पर फेंके गए पेट्रोल बम और तेजाब

बरेली समाचार 

डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना, 24 घंटे में खुला मामला; ई-रिक्शा बरामद

बरेली समाचार 

डायल 112 पर फर्जी लूट की कॉल, सीसीटीवी जांच में पकड़ा गया सफ़ेद झूठ

तमंचे की नोंक पर लूट की कहानी निकली फर्जी, ई-रिक्शा मालिक ही निकला आरोपी

बरेली। थाना शाही पुलिस ने डायल 112 पर दर्ज लूट की सूचना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी। पुलिस ने सूचनाकर्ता के कब्जे से ही ई-रिक्शा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।