Skip to main content

जौनपुर समाचार

थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 ग्राइन्डर कटर मशीन,2727 रूपये नगद व अन्य सामान बरामद-
थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 024/26 धारा 303/331(4)/317(2) बीएनएस से सम्बंधित 03 अभियुक्तगण 1.विकास पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल उर्फ लल्लू निवासी लतहरिया मण्डी गेट के सामने कस्बा मुंगराबादशाहपुर थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष 2. सोनू मौर्या पुत्र वसन्त लाल उर्फ सुक्खू निवासी मछलीशहर रोड साहबगंज थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष 3. अजीत पटेल उर्फ कप्तान पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी पकडी थाना मुँगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को दिनांक 31.01.2026 समय करीब 09.30 पर तरहटी तिराहा के पास से मय बरामद चोरी के माल सहित हिरासत पुलिस में लिया गया। फर्द बरामदगी व  गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त  का विवऱण- 
1.विकास पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल उर्फ लल्लू निवासी लतहरिया मण्डी गेट के सामने कस्बा मुंगराबादशाहपुर थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर । 
2.सोनू मौर्या पुत्र वसन्त लाल उर्फ सुक्खू निवासी मछलीशहर रोड साहबगंज थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.अजीत पटेल उर्फ कप्तान पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी पकडी थाना मुँगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण –
06 डिब्बा काजू कुल 53.100 किलोग्राम ,02 बैग इलायची कुल 19 किलोग्राम, एक बोरी मे रामदाना कुल 29.400 किलोग्राम,एक बैग मे लौंग कुल 09 किलोग्राम, एक बोरी मे बादाम कुल 11.200 किलोग्राम,  01 ग्राइन्डर कटर मशीन व अभियुक्तगणो के पास से 2727 रूपये नगद बरामद 
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास – 
1.मु0अ0सं0 057/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 024/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.उ0नि0 गंगासागर मिश्रा, थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.का0 दिनेश सोनकर, थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.का0 पंकज मिश्रा, थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। 
5.का0 गोविन्दा चौहान, थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
6.का0 आनन्द कुमार सिंह, थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर।
7.का0 प्रदीप कुमार, थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर।
8.का0 जितेन्द्र कुमार प्रथम, थाना मुँगराबादशाहपुर जौनपुर।