Skip to main content

जनपद जौनपुर समाचार 

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे 02  अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, विश्वनाथ प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे पुलिस टीम द्वारा दो पक्षो द्वारा आपस मे पानी गिराने की बात को लेकर वाद विवाद कर रहे उभय पक्षो को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो मानने को तैयार न होकर आमदा फौजदारी होने लगे । समझाने बुझाने पर मान नही रहा थे कि संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना हो गयी थी कि अन्य कोई विकल्प न देख  उभयपक्षो को हिरासत पुलिस मे धारा-170/126/135 बीएनएसएस के अपराध से अवगत कराकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तारी के समय मानवाधिकार आयोग व माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश निर्देश का अक्षरशः पालन किया गया। 
नाम पता अभियुक्तगण–
1-आशीष जायसवाल पुत्र लक्ष्मीनारायण जायसवाल निवासी मानिकचौक थाना कोतवाली, जौनपुर 
2- मनीष जायसवाल पुत्र लक्ष्मीनारायण जायसवाल निवासी मानिकचौक थाना कोतवाली, जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विनोद तिवारी थाना कोतवाली जौनपुर
2-का0 अरुण यादव थाना कोतवाली जौनपुर