जौनपुर समाचार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 28.01.2026 को श्री सैय्यद रिजवानुल हसन पुत्र स्व0 सैय्यद मोहम्मद हबीब निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पो0-राउतमऊ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बाबत रेलवे विभाग में टी.सी. के पद पर नियुक्त करने हेतु धोखाधडी करते हुए रुपये लेना, फर्जी बेबसाइट से रिजल्ट घोषित कराना व वर्धमान बंगाल रेलवे स्टेशन पर भेजकर ट्रेनिंग के नाम पर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा हस्ताक्षर लेने आदि के संबंध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 0025/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित थी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 29.01.2026 को समय 13:20 बजे उ0नि0 लौहर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 हरिराम निवासी ताखा पश्चिम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ पर बताया कि मैं अम्बेडकर ज्योति इण्टर कालेज कराईं , अखण्डनगर सुल्तानपुर में प्राइवेट अध्यापक के रूप में पढाता हूँ । मेरे परिचित नकुल निवासी रायपुर पोस्ट हकीमपुर थाना अखण्ड नगर जिला सुल्तानपुर हैं जो मेरे साथ ही पढाते हैं। एक दिन मैंने नकुल जी को बताया कि रेलवे में टी.सी के पद पर भर्ती निकलने वाली हैं । मेरे परिचित हैं जो काम करा सकते हैं अगर आपके कोई जानने वाले हों तो बताये उनका काम हो जायेगा। तब नकुल जी ने अपने परिचित अब्दुल हमीद से बात की जिसके बाद हमारी बात रिजवानुल हक से कराये । मामला एक लडके का 1700000/-(सत्रह लाख रूपये) में तय होने के बाद नकुल जी ने अपने लडके शशिकान्त राणा का खाता संख्या व मोबाइल नम्बर दिये जिस पर पैसा रिजवानुल हक ने अलग-अलग दिनों में दिया । शशिकान्त राणा ने मुझे मेरे खाते में जो यूनियन बैंक ताखा पूरब में है (करीब 1900000/-(उन्नीस लाख रूपया ) दिया । मेरी परिचित एक महिला सह शिक्षक विद्या जिसका मायका अरसिया में हैं जो इस समय रेलवे में टी.सी.के पद पर रानीगंज वेस्ट बंगाल में नौकरी कर रही हैं , उन्होंने मेरी बातचीत अमित राज सिंघानिया जो बंगाल के रहने वाले हैं उनसे करायी थी । मेरी सारी सारी सैटिंग उन्हीं से थी , मैंने अमित राज सिंघानिया से बातचीत तो उन्होंने काम कराने की हां कर ली। मेरी अमित राज सिंघानिया से एक व्यक्ति का 100000/-(दस लाख रूपये) में बात हुयी थी। शुरू में मैंने दोनों लोगो का 400000/-(चार लाख रूपया) अमित राज सिघांनिया को मेडिकल कराने से पहले पानागढ वेस्ट बंगाल जाकर दिया। उन्होंने कुछ दिनों के बाद मुझे अमित राज सिंघानिया द्वारा एक खाता जो रेशमा तब्बसुम के नाम पर उजज्वल बैंक बैंगलूर का था खाता संख्या दिया जिसमें मैंने 19 लाख रूपये भेजे थे। साहब मैंने जो भी किया सब अमित राज सिंघानिया के कहने पर किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. संजय कुमार पुत्र स्व0 हरिराम निवासी ताखा पश्चिम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-0025/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2)बी.एन.एस. थाना शाहगंज जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 के0के0 सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 लौहर यादव थाना शाहगंज जौनपुर।
3. हे0का0 आशीष कुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4. का0 सूर्य कुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
- Log in to post comments
- 4 views