बदलापुर, जनपद जौनपुर समाचार
थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमें में वाँछित अभियुक्त को 01 देशी तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा शाहपुर पीली नदी पुल के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय के मुकदमा में वाँछित अभियुक्त रूस्तम पुत्र नाटे कंकाली निवासी ग्राम हरिकापुरा पिलकिच्छा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को पकडा गया जिसके जामा तलाशी से 01 देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 26/27.12.2025 की रात में ग्राम सरायगुन्जा बटाऊवीर में एक मकान में चोरी करने का प्रयास किया गया था, घर के लोगों के जगने पर पकड़े जाने के डर से उसके व उसके साथियों द्वारा फायर किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 526/25 धारा 307/62 बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त रुस्तम उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 30.01.2026 को हिरासत पुलिस लिया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रूस्तम पुत्र नाटे कंकाली निवासी ग्राम हरिकापुरा पिलकिच्छा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग विवरण -
1.मु0अ0सं0- 37/2026 धारा 3/25 आर्म्स थाना बदलापुर जौनपुर।
बरामदगी-
1. 01 देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. 01 मोबाइल एण्ड्राइड रियलमी
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 15/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 307 भादवि थाना धीन जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0 23/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 33/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 307 भादवि व 11 पशुक्रूरता निवारण अधि0 व 3/25 आयुध अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 526/25 धारा 307/62 बीएनएस थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0- 37/2026 धारा 3/25 आर्म्स थाना बदलापुर जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 सुरेन्द्र यादव थाना बदलापुर जौनपुर।
2.हे0का0 दीपक सिंह थाना बदलापुर जौनपुर
3.का0 अनिल यादव थाना बदलापुर जौनपुर
4.का0 सम्राट गौड़ थाना बदलापुर जौनपुर
- Log in to post comments
- 2 views