Skip to main content

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर केस, नूर मोहम्मद की दुकान में की थी तोड़फोड़; जलाए थे वाहन

हल्द्वानी में सांप्रदायिक झड़प के मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। नूर मोहम्मद की दुकान में तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस ने बलवा आगजनी और तोड़फोड़ की धाराओं में कार्रवाई की है।

RG Kar Case: हड़ताली डॉक्टरों को TMC विधायक ने दी धमकी, बोले- काम पर वापस लाने में मुझे दो मिनट लगेंगे

कोलकाता की ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप के बाद हत्या मामले में बंगाल में कई डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कई बार डॉक्टरों से मुलाकात कर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने इन जूनियर डॉक्टरों को धमकी देकर विवाद खड़ा कर दिया है।

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप के बाद हत्या मामले में बंगाल में कई डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कई बार डॉक्टरों से मुलाकात कर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है

बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल, कई घर पानी में समाए; रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ने से ट्रेनें कैंसिल

बिहार में बाढ़ से तबाही मच गई है। कई जिलों में अनेकों घर पानी में समा गए हैं। वहीं कुछ इलाकों में ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया है। इसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। कोसी से लेकर बागमती नदी तक जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बाढ़ से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

पटना। बिहार में भारी के बाद लगभग सभी नदियों में उफान आ गया है। नेपाल में भी भारी वर्षा के कारण आज (29 सितंबर 2024) सुबह पांच बजे कोसी बराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं।

मस्जिद विवाद के बाद अब महंतों ने किया नगर भ्रमण, रैली के दौरान मुस्लिमों ने बंद रखी दुकानें

मंडी में मस्जिद विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने धर्म परिवर्तन करवाने वालों और ईसाई मशीनरियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। नगर भ्रमण के दौरान शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद रहीं। महंतों ने लोगों से कहा कि जब तक समाज जागरूक नहीं होगा इस तरह के अवैध कब्जे होते रहेंगे।

शिवहर में बाढ़ से हाहाकार...उफान पर बागमती नदी, कई गांव हुए खाली; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

बिहार के शिवहर में बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है। नदी लाल निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है। तटबंधों में रिसाव हो रहा है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दर्जनों गांवों को खाली कर दिया है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

शिवहर। बिहार के शिवहर में हुई बारिश के बाद बागमती नदी ने शिवहर में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में बागमती नदी लाल निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है।

ओडिशा के भद्रक में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव, इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए स्थगित

ओडिशा के भद्रक जिले में इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया है। प्रशासन ने अफवाहों के मद्देनजर 30 सितंबर तक इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। इलाके में धारा 163 लागू करने के साथ 10 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता के अस्पताल में मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता से सटे कमरहट्टी इलाके में स्थित सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार रात एक मरीज की मौत को लेकर उसके स्वजन ने ड्यूटीरत जूनियर डॉक्टरों नर्सों और अन्य चिकित्साकर्मियों की पिटाई कर दी। इसमें सात लोग घायल हो गए। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों व नर्सों ने पुख्ता सुरक्षा की मांग करते हुए काम बंद कर दिया है।

पहाड़ों की रानी 'मसूरी'को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों के लिए शुरू होगी 'हाईटेक सेवा

मसूरी में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब पर्यटकों की गाड़ियों को किंक्रेग में बनाई गई मल्टीलेवल कार पार्किंग में खड़ा किया जाएगा और उसके बाद उन्हें हाईटेक बसों की शटल सेवा से मसूरी पहुंचाया जाएगा। इस व्यवस्था से मसूरी में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून। मसूरी में लगने वाला भीषण जाम पर्यटकों की खुशी को पलभर में काफूर कर देता है। वीकेंड में हालत और भी विकट हो जाते हैं। राहत की बात है कि मसूरी के जाम का हल निकालने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

सड़क पर शव रखकर मृतक के परिवार ने किया प्रदर्शन, 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की मांग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद से मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों में गुस्सा है परिजनों ने 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए शनिवार को धरना दिया। प्रशासन और नगर निगम ने दुर्घटनास्थल के पास से दुकानें हटाने का काम शुरू कर दिया है।

यूपी में बिना बताए सरकारी दफ्तर से गायब थे आधे कर्मचारी, तभी पहुंच गईं निदेशक; देखते ही हुआ माथा गर्म

यूपी के एक सरकारी दफ्तर में आधे कर्मचारी बिना बताए गायब मिले हैं। निदेशक नेहा प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया तो कुल 86 में से 43 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में चार लेखाकार एक सहायक लेखाकार 24 प्रधान सहायक तीन वैयक्तिक सहायक दो लाइब्रेरियन दो वरिष्ठ सहायक और सात कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।