Skip to main content

किसानों का तीन जगह रेल रोको प्रदर्शन आज, बढ़ेगी यात्रियों की समस्या, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

जालंधर कैंट स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई रेलगाड़ियां रद्द डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट की जा रही हैं। इसमें शताब्दी और शान-ए-पंजाब भी शामिल हैं। किसानों ने 29 सितंबर को रेल रोको प्रदर्शन की घोषणा की है जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। जालंधर कैंट में निर्माण कार्यों के चलते इन्हीं रूटों से डायवर्ट करके रेल गाड़ियों को चलाया जा रहा था अब समस्या गहरा सकती है।

Badlapur Encounter: बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए आयोग का गठन, मुठभेड़ में हुई थी आरोपी की मौत

महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में अक्षय शिंदे की पुलिस द्वारा कथित गोलीबारी में मौत की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन किया है। मंगलवार को प्रकाशित गृह विभाग के राजपत्र में कहा गया है कि एकल सदस्यीय जांच आयोग का नेतृत्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) दिलीप भोसले करेंगे।

UP News: जिसकी हत्या का दर्ज था मुकदमा, वह बस्ती के वृद्धाश्रम में मिला जिंदा

उत्‍तर प्रदेश के बस्ती जिले के बनकटा वृद्धाश्रम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जिस व्यक्ति की हत्या का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी वह जिंदा मिला है। पुलिस ने सोमवार की रात बुजुर्ग को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित का मामला महराजगंज में चल रहा है।

तिरुपति लड्डू विवाद: अब गाजियाबाद में हनुमान मंदिर के गेट पर लगा ये पोस्टर, नवरात्र से पहले पढ़ लें जरूरी खबर

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू में चर्बी के मिलाने की बात पर गाजियाबाद में मंदिरों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नवरात्र शुरू होने से पहले गाजियाबाद में हनुमान मंदिर के गेट पर एक पोस्टर लगाया है जिसमें श्रद्धालुओं से एक अपील की गई है। वहीं दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी ऐसी व्यवस्था हो चुकी है। पढ़िए आखिर क्या अपडेट है।

गाजियाबाद। जब से तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू में चर्बी के मिलाने की बात सामने आई है, तभी से लोग मूर्तियों पर चढ़ाए जाने वाले प्रसाद से बच रहे हैं। बाजार से बने प्रसाद को चढ़ाने और खाने से परहेज कर रहे हैं।

मुश्किल में फंसा फर्जी IPS बनने वाला मिथिलेश मांझी, पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। मिथिलेश ने आरोप लगाया था कि मनोज सिंह नाम के व्यक्ति ने उसे 2.30 लाख में आईपीएस बनाया लेकिन पुलिस अनुसंधान में यह आरोप झूठ साबित हुआ। मिथिलेश ने खुद वर्दी सिलवाई और मामा से पैसे लेने की बात भी झूठ निकली।

जमुई। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस मिथिलेश मांझी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मिथिलेश मांझी ने खैरा थाना क्षेत्र के किसी मनोज सिंह नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि 2 लाख 30 हजार रुपए में उसे आईपीएस बनाया गया

'जब दर्द हो इतने सीने में...', कर्मचारी ने विजिटिंग रजिस्टर में लिखी ये लाइन, प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड

अंबाला शहर के एक शिक्षण संस्थान के एक कर्मचारी ने विजिटिंग रजिस्टर में लिखा था कि जब दर्द हो इतने सीने में तो क्या रखा है ऐसे जीने में...जाने क्यों लोग जीने नहीं दिया करते हैं। अचानक निरीक्षण करने पहुंचे प्रिंसिपल ने इसे ड्यूटी में लापरवाही बताते हुए कर्मी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने से नाराज कर्मी ने प्रिंसिपल को आत्महत्या की चेतावनी दे दी।

खौफजदा ईरान ने बंद किया अपना एयर स्पेस, किसी भी वक्त इजरायल कर सकता है हमला; भारत ने जारी की एडवाइजरी

इजरायल किसी भी वक्त ईरान पर जवाबी हमला कर सकता है। इजरायली हमले की आशंका के चलते पूरे ईरान में खौफ का माहौल है। ईरान की सरकार ने अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिया है। बुधवार तक सभी उड़ानों को भी रद करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

नोएडा में चार क्लिनिक सील, दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस; स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन

 नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख एम्नाबाद और जलपुरा में संचालित चार क्लिनिक को एक के बाद एक सील कर दिया। इसके बाद दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।

नोएडा। नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कार्रवाई की। स्वाथ्य विभाग की टीम मौके पहुंची। जांच करने पर ग्रेटर नोएडा के बिसरख और एम्नाबाद में एक एक और जलपुरा गांव में दो क्लिनिक बगैर लाइसेंस के संचालित मिले।

कानपुर में बने हथियारों की पूरी दुनिया में धमक, अमेरिका-अफ्रीका से मिले 10 हजार करोड़ के ऑर्डर

कानपुर में बने हथियारों का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच छोटे देश भी अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में जुटे हैं। इससे भारत को बड़े पैमाने पर हथियारों के ऑर्डर मिल रहे हैं। कानपुर स्थित एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड को वर्तमान में 10000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर मराठा और OBC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र में आरक्षण की लड़ाई एक बार फिर तेज हो गई है। पुणे में ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हेक के साथ मराठा समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर मारपीट की और एक दूसरे को गाली-गलौच दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बता दें कि सोमवार रात कोंढवा के पास हुए हमले के लिए 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।