Skip to main content

 नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख एम्नाबाद और जलपुरा में संचालित चार क्लिनिक को एक के बाद एक सील कर दिया। इसके बाद दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।

नोएडा। नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कार्रवाई की। स्वाथ्य विभाग की टीम मौके पहुंची। जांच करने पर ग्रेटर नोएडा के बिसरख और एम्नाबाद में एक एक और जलपुरा गांव में दो क्लिनिक बगैर लाइसेंस के संचालित मिले।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच

स्वास्थ्य विभाग में मौके पर कार्रवाई करते हुए चारों क्लिनिक को सील कर दिया है। डिप्टी सीएमओ डाक्टर जैसलाल ने बताया की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।

क्लीनिक संचालकों पर भी विभागीय कारवाई शुरू

विभाग की ओर से क्लिनिक संचालकों से लाइसेंस मांगे गए जो वह नहीं दिखा सके। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों क्लिनिक को सील कर दिया है। क्लीनिक संचालकों पर भी विभागीय कारवाई शुरू की जा रही है।

अस्पतालों को बंद करने की होगी कार्रवाई 

दो अस्पतालों को मानकों के अनुरूप में पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण में संतोष जनक जवाब न मिलने पर अस्पतालों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

News Category