Skip to main content

छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों को राजस्‍थान में क्‍यों बेचनी पड़ी फुटपाथ पर सब्‍जी और कपड़े? कहानी पढ़ आप भी करेंगे वाहवाही

 छत्तीसगढ़ पुलिस ने भीलवाड़ा में चिटफंड कंपनी द्वारा ठगी के आरोपियों को फिल्मी अंदाज में पकड़ा। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण वेशभूषा अपनाई सब्जी का ठेला और कपड़े की दुकान लगाई। पुलिस की इस रणनीति से कंपनी के निदेशक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कंपनी ने निवेशकों को तीन गुना लाभ का झांसा देकर ठगा था।

शेख अब्दुल्ला बने दुबे, कोई बना शुक्ला तो कोई बना तिवारी... यूपी में मुस्लिम परिवारों ने अपनाई पुरखों की पहचान

जौनपुर में करीब तीन दर्जन मुसलमान परिवारों ने अपने पूर्वजों की विरासत को अपनाते हुए अपने नाम के आगे हिंदू सरनेम लगा लिया है। उनका कहना है कि पूर्वज ब्राह्मण और क्षत्रिय थे और सात या आठ पीढ़ी पहले उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। अपनी जड़ों और मूल पहचान से जुड़ने के लिए यह कदम उठाया है।

जौनपुर। डेहरी गांव के करीब 36 मुसलमानों ने अपने पूर्वजों की विरासत को अपनाते हुए अपने नाम के आगे हिंदू सरनेम लगा लिया है। उनका कहना है कि पूर्वज ब्राह्मण और क्षत्रिय थे और सात या आठ पीढ़ी पहले उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और हथगोला बरामद

यूपी के सीतापुर ज‍िले में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार क‍िया गया है। बदमाश के खि‍लाफ नकबजनी चोरी डकैती आदि के 18 मुकदमा लिखे हैं। उसके पास से बिना नंबर की चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा कारतूस और हथगोला बरामद किया गया है। एसपी चक्रेश म‍िश्र ने बताया क‍ि गैंगस्टर मामले में लहरपुर पुलिस को रफाकत की तलाश थी।

सीतापुर। पुलिस मुठभेड़ में सोमवार सुबह 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश पर नकबजनी, चोरी डकैती आदि के 18 मुकदमा लिखे हैं। उसके पास से बिना नंबर की चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा, कारतूस और हथगोला बरामद किया गया है

3KM तक का लंबा जाम, कच्चे रास्तों पर आवाजाही और अरबों का नुकसान... 10 महीने से शंभू बॉर्डर बंद होने से लोग बेहाल

किसानों के आंदोलन की वजह से शंभू बॉर्डर लगभग 10 महीनों से बंद है। बॉर्डर बंद होने सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को हो रही है। सैकड़ों वाहन रोजाना जाम में फंस रहे हैं। बॉर्डर बंद होने से अरबों रुपयों को नुकसान हो चुका है। बीते चार दिनों में दो बार किसान दिल्ली कूच का ऐलान कर आगे बढ़े लेकिन हरियाणा पुलिस ने रोक दिया।

अंबाला। हरियाणा-पंजाब सीमा पर शंभू बॉर्डर बंद होने कारण रोजाना सैकड़ों वाहन जाम में फंस रहे हैं। तीन-तीन किलोमीटर का जाम लग रहा है। रोजाना कच्चे रास्तों से लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं।

'धीरेंद्र शास्त्री से रिश्ता खत्म कर लिया है', भाई शालिग्राम का वीडियो हुआ वायरल तो बागेश्वर धाम ने जारी किया बयान

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शालिग्राम गर्ग यह कहते दिख रहे हैं उनके कारण बागेश्वर महाराज और बागेश्वर धाम की छवि धूमिल हुई है। यही वजह है कि उन्होंने बागेश्वर महाराज से हमेशा के लिए संबंध खत्म कर लिया है।

जयपुर में होगा राइजिंग राजस्थान समिट, शैलेष लोढ़ा समेत कई हस्तियां होंगी शामिल; 9 से 11 दिसंबर तक आयोजन

जयपुर में 9 दिसंबर से राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कुल 12 सत्रों का आयोजन होगा। इसमें से एक सत्र पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इसमें अभिनेता शैलेष लोढ़ा अभिनेता नकुल मेहता इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक पुनीत चटवाल समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी। अब तक करीब 25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई, धर्म ग्रंथ कूड़े में फेंक दिए; लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर के इच्छेवाला गांव में एक परिवार ने ईसाई धर्म अपनाने के बाद श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया। उन्होंने इन ग्रंथों को एक बोरी में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इस घटना से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया। सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

गायत्री मंत्र पढ़कर मौलाना तौकीर रजा ने दिया सद्भावना का संदेश, कहा- 'सरकार अनुमति दे तो बांग्लादेश जाने को तैयार

'मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि वह हिंदुओं से उनके धर्म के अनुसार आचरण करने के लिए कहते हैं और शिनाख्त छिपाना गलत है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में उन्होंने कहा कि यह गलत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि अगर सरकार अनुमति दे तो वह बांग्लादेश जाकर वहां के मुसलमानों को समझाने के लिए तैयार हैं।

Farmers Protest: 8 दिसंबर को 'दिल्ली कूच' करेंगे किसान, सरवन सिंह पंढेर का एलान, 'केंद्र के पास कल तक का समय

'किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एलान किया है कि 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं और कल (शनिवार) का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले दागे जिससे 8 किसान घायल हो गए।

Farmers Protest: वाटर कैनन, आंसू गैस और तंबू, 10 महीने बाद खनौरी बॉर्डर पर पुलिस फिर चौकस; क्या है किसानों की चुनौती?

शंभू बॉर्डर से किसानों के जत्थे के रवाना होने की तैयारियों के बीच खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने के लिए गाड़ियां तैनात की गई हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं और दिल्ली कूच के लिए कोई हलचल नहीं है।

 संगरूर। केंद्र सरकार को बातचीत के लिए दस दिन का दिया अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आज शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था रवाना होने की जहां तैयारियां चल रही हैं, वहीं खनौरी बॉर्डर पर भी हरियाणा प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है।