Skip to main content

क्रिसमस से पहले नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, होटलों के कमरे भी हुए महंगे

क्रिसमस से पहले नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, होटलों के कमरे भी हुए महंगे

क्रिसमस और नए साल के मौके पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार को शहर के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। अधिकांश होटल पैक हो गए हैं और कमरों का किराया भी बढ़ गया है। वीकेंड पर करीब 5000 पर्यटकों के आने और 1500 वाहनों के प्रवेश का अनुमान है। इससे कारोबार भी बढ़ गया है।  

क्रिसमस सीजन को लेकर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शनिवार को नगर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए। नगर के अधिकांश होटलों के पैक हो गए।

संभल में बुलडोजर से की गई खुदाई, 20 मिनट बाद सामने आ गई सच्चाई! किसी ने DM को पत्र लिखकर दी थी जानकारी

संभल के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में प्रशासन ने हिंदू संगठन की शिकायत पर बावड़ी और मंदिर स्थल की खोदाई कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंदिर और बावड़ी पर अवैध कब्जा कर उन्हें विलुप्त किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में बुलडोजर से खुदाई शुरू की गई जिसमें बावड़ी की सीढ़ियां सामने आईं। विरोध के बावजूद प्रशासन ने कार्यवाही जारी रखी।

अब ईमेल के जरिए सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे डल्लेवाल, MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों का जिक्र

सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस मामले में आज दोपहर दो बजे फिर सुनवाई होगी। इससे पहले सरकार को कोर्ट में हलफनामा देना है। सुप्रीम कोर्ट में अब इस तरह से किसान अपना पक्ष रखेंगे।

संभल में सांसद बर्क के आवास पर चला बुलडोजर, अवैध सीढ़ियों को क‍िया गया ध्वस्त; भारी पुल‍िस बल तैनात

अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत शुक्रवार को पालिका की टीम ने दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर भी बुलडोजर चलाया। नए आवास के बाहर बनीं अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके।

UP News: CM योगी के शहर में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सड़क पर रोने लगीं महिलाएं; तस्वीरों में देखें पूरा हाल

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर गरजा। बशारतपुर स्थित खरैया पोखरे की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। महिलाएं रोने लगीं और कुछ लोग बुलडोजर के सामने आ गए। पुलिस और महिला कर्मियों की मदद से सभी को हटाकर निगम ने कार्रवाई शुरू की। तस्वीरों में देखें पूरा हाल।

Farmers Protest: डल्लेवाल से मुलाकात करने खनौरी बॉर्डर पहुंचे पंजाब के DGP, केंद्र सरकार से हो सकती है बातचीत

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव रविवार सुबह खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। वह 20 दिन से मरणव्रत पर बैठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान किसानों की केंद्र से बातचीत होने की संभावना है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालात नाजुक बनी है।

Sambhal Jama Masjid: हिंसा के बाद तीसरे जुमे भी थ्री-लेयर सुरक्षा, धारा 163 अभी तक लागू; पढ़िए संभल से लेटेस्ट अपडेट

संभल में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण के बाद तीसरे जुमा की नमाज के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मस्जिद क्षेत्र में थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। हालात सामान्य हैं लेकिन धारा 163 लागू है। आरएएफ और खुफिया पुलिस भी सक्रिय हैं। मस्जिद कमेटी ने अफवाहों से बचने और अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की है।

Punjab News: पंजाब के कई जिलों में NIA की रेड, मानसा में अर्श डल्ला के गुर्गे के घर दबिश

 पंजाब के कई जिलों में एनआईए की रेड हुई है। मोगा में बलजीत कुमार के घर सुबह एनआईए की टीम पहुंची। NIA बलजीत की बेटी के फोन पर विदेश से आए फोन के संबंध में पूछताछ करने पहुंची है। वहीं मानसा में विशाल सिंह के घर पर रेड हुई। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल सिंह के अर्श डल्ला से संबंध है।

मोगा। पंजाब में कई जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। एनआईए की टीम ने यहां की रेगर बस्ती में एक व्यक्ति से पूछताछ की है। जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम पहुंची उसकी बेटी की शादी है और इसी दौरान ही एनआईए की टीम उनके घर पहुंच गई।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 10 से 14 दिसंबर तक इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया के मद्देनजर 10 से 14 दिसंबर तक ट्रैफिक बदला रहेगा। चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सैक्टर 16 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों को राजस्‍थान में क्‍यों बेचनी पड़ी फुटपाथ पर सब्‍जी और कपड़े? कहानी पढ़ आप भी करेंगे वाहवाही

 छत्तीसगढ़ पुलिस ने भीलवाड़ा में चिटफंड कंपनी द्वारा ठगी के आरोपियों को फिल्मी अंदाज में पकड़ा। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण वेशभूषा अपनाई सब्जी का ठेला और कपड़े की दुकान लगाई। पुलिस की इस रणनीति से कंपनी के निदेशक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कंपनी ने निवेशकों को तीन गुना लाभ का झांसा देकर ठगा था।