Skip to main content

5 सड़कें दो पुल और एक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा 43 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने 11 और 12 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

शिमला। प्रदेश भर में बीते 24 घंटे से हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लगातार हो रही वर्षा से 75 सड़कें, दो पुल व एक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ है। इसके अतिरिक्त 43 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हैं। निगुलसेरी में राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है।

सिरमौर जिले में भारी वर्षा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को हुई भारी वर्षा से सिरमौर जिला के खैरी बरसाती नाले पर जल स्तर बढ़ने से तीन बच्चे फंस गए। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी

11 व 12 सितंबर को राज्य के कई भागों में भारी वर्षा के कारण छह जिलों किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालें से दूर रहने और अपनी यात्रा माैसम की स्थिति को देखते हुए करने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हो रही वर्षा के कारण माैसम मेंं ठंडक बढ़ गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

श्री नैना देवी में 90, बरठीं में 76 मिमी बारिश हुई

बीते 24 घंटों के दाैरान नयना देवी में 90.8, मालरांव 80.0, बरठीं 76.2, ऊना 38.2, चौपाल 32.0, ओलिंडा 26.0, बीबीएमबी 26.4, ब्राह्मणी 26.4, कसौली 22.0 व जुब्बड़हट्टी में 13.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस बार दो जिलों शिमला व बिलासपुर को छोड़ बाकी जगह सामान्य से कम वर्षा हुई है।

प्रदेश में पूरे मानसून सीजन में औसतन 21 फीसदी वर्षा सामान्य से कम हुई है। शिमला जिला में सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। प्रदेश में 547 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होती है, लेकिन इस बार 611.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

News Category