
महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि वह बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर उन्होंने अभी तक कुछ नहीं स्पष्ट नहीं किया है। थोपटे को 2024 के विधानसभा चुनाव में राकांपा उम्मीदवार शंकर मांडेकर ने हराया था।
मुंबई। मुंबई में आने वाले समय में बीएमसी चुनाव होने को हैं। इससे पहले तमाम राजनतिक पार्टियों ने इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
पुणे जिले के भोर निर्वाचन क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके थोपटे को 2024 के विधानसभा चुनाव में राकांपा उम्मीदवार शंकर मांडेकर ने हराया था। थोपटे, जिनका परिवार कांग्रेस की परंपरा से जुड़ा है, पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंतराव थोपटे के पुत्र हैं, जो भोर सीट का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
पूर्व विधायक ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र
थोपटे के अनुसार, उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला को सौंप दिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल से कांग्रेस का लोगो भी हटा दिया। अपनी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर थोपटे ने कहा कि वह रविवार को अपने समर्थकों के साथ इस पर चर्चा करेंगे।
क्या बोले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष?
थोपटे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि अनंतराव थोपटे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। थोपटे परिवार की कांग्रेस में लंबे समय से विरासत रही है। संग्राम थोपटे को उस विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि जब महाविकास आघाड़ी सत्ता में थी, तब नाना पटोले के इस्तीफे के बाद कांग्रेस संग्राम थोपटे को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खड़ा करना चाहती थी, लेकिन (तत्कालीन विपक्षी नेता) देवेंद्र फडणवीस ने तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर दबाव बनाकर उनके प्रयासों को विफल कर दि
उन्होंने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोश्यारी पर स्पीकर का चुनाव टालने का दबाव बनाया। नतीजतन, थोपटे पद ग्रहण नहीं कर सके थे।
- Log in to post comments