दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की 'लेटर पॉलिटिक्स', मुख्य चुनाव आयुक्त को फिर लिखी चिट्ठी; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
केजरीवाल ने लिखा भाजपा ने फर्जी वोट बनाने का नया तरीका निकाला है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री और नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। इनपर तुरंत FIR दर्ज करके कार्यवाही की जाए। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के पते पर 33 नए वोट बनने की एप्लिकेशन दी गई। अगर ये भाजपा उम्मीदवार की मर्जी से हुआ है तो तुरंत प्रवेश वर्मा को डिसक्वालिफाई किया जाए।
Giriraj Singh: 'जिस थाली में खाते उसी में...', गिरिराज को आया गुस्सा; पटना से दिल्ली तक सियासत तेज
गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी और धोखेबाज हैं। वे जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अन्ना हजारे और दिल्ली को धोखा दिया है अब जिन लोगों ने इन्हें मुख्यमंत्री बनाया उन्हें ही फर्जी कह रहे हैं। बीजेपी नेता अजय आलोक ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।
PM Modi Podcast: बचपन में कैसे स्टूडेंट थे पीएम मोदी? किस चीज से भागते थे दूर; पॉडकास्ट में दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमी और स्टॉक ब्रोकर निखिल कामथ के पॉडकास्ट शो पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ में बातचीत करते हुए बताया कि वो वो बचपन में कैसे स्टूडेंट थे। उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें ज्यादा पढ़ना और कॉम्पिटिशन जैसी चीजें पसंद नहीं थी। वो इन चीजों से दूर भागते थे। पीएम मोदी ने कहा कि वो एक साधारण स्टूडेंट थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में बचपन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। उद्यमी और स्टॉक ब्रोकर निखिल कामथ के पॉडकास्ट शो 'पीपल बाई डब्ल्यूटीएफ' में बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वो वो बचपन में कैसे स्टूडेंट थे
Bihar Politics: क्या नंबर गेम में कमजोर हो जाएंगे नीतीश कुमार, दल-बदलू विधायकों के साथ होगा 'खेला'?
महागठबंधन ने अपने छह विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से फिर से आग्रह किया है। इन विधायकों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का साथ दे दिया था। महागठबंधन का कहना है कि दल-बदल कानून सभी के लिए है और इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पटना। महागठबंधन ने अपने उन छह विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से एक बार फिर आग्रह किया है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पाले में चले गए हैं।
हरियाणा में 31 मार्च से पहले लागू हो जाएंगे तीन नए कानून, CM नायब सैनी 10 जनवरी को करेंगे रिव्यू
हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन कानूनों के लागू होने से न्याय की प्रक्रिया आसान और त्वरित होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी 10 जनवरी को तैयारियों की समीक्षा करेंगे। नए कानूनों में न्याय की टाइमलाइन निर्धारित की गई है जिससे इंसाफ में देरी नहीं होगी। वहीं नए कानूनों के प्रति वकीलों को भी जागरूक किया जा रहा है।
'मुझे तीन महीने में दो बार घर से बाहर निकाला', CM आतिशी का दावा, केजरीवाल भी सपोर्ट में आए; PWD ने क्या कहा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सीएम आतिशी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने उन्हें तीन महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास से बेदखल कर दिया है। वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इन दावों का खंडन किया है। जानिए इस विवाद की पूरी कहानी और दोनों पक्षों के तर्क।
ICU में भर्ती Prashant Kishor को झटका, BPSC वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी साफ बात
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में कथित पेपर लीक के आधार पर रिट याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की पीठ ने यह आदेश देते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।
Nitish Kumar: नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे NDA ये 3 सांसद, बिहार की सियासत हुई तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की की समीक्षा बैठक में जिले के तीन सांसदों में से एक भी मौजूद नहीं थे। तीनों सांसद एनडीए के ही हैं। इस बैठक में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन केवल छह विधायक ही पहुंचे। वहीं एनडीए के सांसद के नहीं पहुंचने से सियासत तेज हो गई और तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं।
Delhi Election 2025: 'क्या पता कल हो ना हो...', EVM पर उठ रहे सवालों का CEC ने दिया शायराना जवाब
दिल्ली चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होगी। इस बीच चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शायराना अंदाज में जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि बीजेपी ने अभी तक सिर्फ 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ने एलान किया। CEC ने दोपहर दो बजे चुनाव की तारीखों का एलान किया। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे
Nitish Kumar News: लालू यादव को क्यों चाहिए नीतीश कुमार का साथ? मांझी ने बता दी अंदर की बात
केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी ने लालू प्रसाद यादव के नीतीश कुमार को बुलाने के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक सशक्त प्रशासक हैं और उन्होंने अच्छा काम किया है। मांझी ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद को अब एक बौरो खिलाड़ी की जरूरत है इसलिए वे भ्रामक बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
बोधगया/जहानाबाद। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू प्रसाद यादव के द्वारा नीतीश कुमार को बुलाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बहुत सशक्त प्रशासक हैं, अच्छा काम किए हैं।