सत्येंद्र जैन की एक दलील ने जज को किया सोचने पर मजबूर, फिर कोर्ट ने सुना दिया AAP नेता के पक्ष में फैसला
आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 18 महीने बाद जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी है। जमानत की शर्तों के तहत उन्हें मामले से जुड़े किसी भी गवाह या व्यक्ति से संपर्क करने और किसी भी तरह से मुकदमे को प्रभावित करने से प्रतिबंधित किया गया है।
कौन था हरदीप सिंह निज्जर, खालिस्तान समर्थक से कैसे बना ISI का प्यादा; पढ़िए हर सवाल का जवाब
भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तनाव बढ़ गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर राजनयिकों और संगठित अपराधी गिरोहों के माध्यम से कनाडाई नागरिकों पर हमले कराने का आरोप लगाया। निज्जर की आईएसआई का एजेंट भी था। भारत को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान ने इसको इस्तेमाल किया था।
नायब सरकार ने पहली कैबिनेट में ही आरक्षण पर लिया फैसला, अनुसूचित जातियों को मिलेगा कोटा
हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं जिसमें क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस किसानों के लिए एमएसपी पर धान और बाजरे की खरीद युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करना शामिल है।
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। शुक्रवार को नायब सैनी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक भी ली। नायब सैनी ने पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं।
सत्येंदर जैन: सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत, 18 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 महीने बाद जमानत मिल गई है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। तब वह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।
योगी सरकार ने लिफ्ट व एस्केलेटर को लेकर जारी किया बड़ा आदेश, ये हैं नियम और शर्तें
नोएडा न्यूज़ लिफ्ट व एस्केलेटर स्वामी के लिए एक जरूरी खबर है। योगी सरकार ने लिफ्ट व एस्केलेटर को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर लिफ्ट व एस्केलेटर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया गया कि जिलाधिकारी के पास शासनादेश आ गया है। जिसमें डीएम की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
कार्यभार संभालते ही एक्शन में उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा देने के लिए पारित किया प्रस्ताव
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कार्यभार संभाल लिया है। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की पुनर्बहाली के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित न करने पर विरोधियों ने उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लिया है।
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की है।
केंद्र सरकार ने बढ़ाई बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी
केंद्र सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। यह निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया है। अरविंद सिंह लवली को मिली इस सुरक्षा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं अरविंद सिंह लवली के परिवार वाले भी खुश हैं। आगे विस्तार से पूरी खबर पढ़िए।
नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है।
उमर के शपथ में राष्ट्रगान पर खड़े नहीं हुए NC के ये विधायक, कभी पिता ने लगाया था पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में विधायक हिलाल अकबर लोन जांच के घेरे में हैं। लोन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे। इस मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोन का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वे खड़े नहीं हो सके।
प्रियंका गांधी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'
प्रियंका गांधी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'
दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था अंतत लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई। इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
North Korea के संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन
North Korea के संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन
उत्तर कोरिया (North Korea) ने दक्षिण कोरिया को पहली बार शत्रु राष्ट्र करार दिया है। तानाशाह किम के आह्वान पर उत्तर कोरिया के संविधान में बदलाव किया गया। उत्तर कोरिया ने उन सड़कों और रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया जो कभी उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से जोड़ती थीं। इस साल जनवरी में किम जोंग उन ने दिए गए भाषण में संवैधानिक परिवर्तन की मांग की थी।