Skip to main content

हरियाणा में विभागों के बंटवारे में लगेगा 2-3 दिन का समय, CM नायब सिंह सैनी को आखिर किस बात का इंतजार?

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। कई मंत्री बेहतर विभाग पाने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी क्रवार को ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद दिल्ली पहुंच गए थे।

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन उन्हें विभाग के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। कई मंत्रियों ने अच्छे विभागों के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद दिल्ली पहुंच गए थे।

दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट में मचा हड़कंप; एक-एक यात्री की दोबारा हुई जांच

दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से दरभंगा एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों को उतारकर विमान की गहन जांच की गई। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस घटना के कारण दोपहर बाद की सभी फ्लाइट्स में देरी हुई। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।

झारखंड BJP लिस्ट: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

झारखंड BJP Candidates लिस्ट झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में बाबूलाल मरांडी अमर बाउरी सीता सोरेन सुनील सोरेन का नाम अहम है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को धनबार से प्रत्याशी बनाया है जबकि अमर बाउरी को चंदनकियारी विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों का एलान किया है।

जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा? कैबिनेट के प्रस्ताव को LG की मंजूरी; PM मोदी से मुलाकात करेंगे CM अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर कैबिनेट न्यूज़ जम्मू-कश्मीर की कैबिनेट ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के साथ मामला उठाने के लिए अधिकृत किया है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में केंद्र से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया गया था।

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस और उद्धव की पार्टी में तकरार, MVA में सीट बंटवारे को लेकर क्या बोले नाना पटोले?

MVA में सीट बंटवारे की चर्चा के दौरान नाना पटोले ने संजय राउत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर संजय राउत उद्धव ठाकरे को नियंत्रित कर रहे थे तो यह उनका मुद्दा है। नाना पटोले ने ये भी कहा है हमारे नेताओं की वास्तविकता बताने की जिम्मेदारी हमारी है और हम ऐसा कर रहे हैं। मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हमारे नेता हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार जम्मू आएंगे उमर अब्दुल्ला, सज गया शेर-ए-कश्मीर भवन; लोगों की सरकार से कई उम्मीदें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने के बाद उमर अब्दुल्ला पहली बार जम्मू आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। शेर-ए-कश्मीर भवन को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उमर अब्दुल्ला पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश है।

हरियाणा: बिना पर्ची-खर्ची मिली नौकरी, 12 दिन पहले मनी दिवाली; मजदूर की बहू बनी सिपाही, बेटा बना क्लर्क तो रो पड़ीं मां

हरियाणा में 24 हजार युवाओं ने सरकारी नौकरियों में ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती हुई है। कैथल के डीघ गांव में 55 बच्चों ने सरकारी नौकरी पाई है। सिरसा के भारुखेड़ा गांव में चौकीदार के तीनों बच्चों को सरकारी नौकरी मिली है।

हेमंत सोरेन: सीएम हेमंत सोरेन कब करेंगे नामांकन? फाइनल तारीख आई सामने; पढ़िए उनका पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नामांकन की तारीख पक्की हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर हेमंत सोरेन का पूरा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने बताया कि सीएम 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंचेंगे और फिर आग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जम्मू-कश्मीर: मुबारक गुल बने प्रोटेम स्पीकर, सभी विधायक सोमवार को लेंगे शपथ, स्पीकर की रेस में अब्दुल रहीम सबसे आगे

जम्मू-कश्मीर की पहली विधानसभा के लिए निर्वाचित विधायक 21 अक्टूबर को शपथ लेंगे। उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल उन्हें शपथ दिलाएंगे। स्पीकर पद की रेस में अब्दुल रहीम राथर का नाम सबसे आगे हैं। विधानसभा का सत्र नवंबर के पहले सप्ताह में बुलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों को लेकर पहली समीक्षा बैठक की।

झारखंड BJP कैंडिडेट लिस्ट: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, कब आएगी भाजपा कैंडिडेट की लिस्ट? हिमंत सरमा ने दिया जवाब

झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा को 70 आजसू को 10 जदयू को 2 और एलजेपी को 1 सीट मिली है। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को जारी करनी है। ऐसे में शनिवार या रविवार को झारखंड के लिए भाजपा की सूची जारी कर दी जाएगी।