उमर के शपथ में राष्ट्रगान पर खड़े नहीं हुए NC के ये विधायक, कभी पिता ने लगाया था पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में विधायक हिलाल अकबर लोन जांच के घेरे में हैं। लोन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे। इस मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोन का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वे खड़े नहीं हो सके।
प्रियंका गांधी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'
प्रियंका गांधी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'
दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था अंतत लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई। इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
North Korea के संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन
North Korea के संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन
उत्तर कोरिया (North Korea) ने दक्षिण कोरिया को पहली बार शत्रु राष्ट्र करार दिया है। तानाशाह किम के आह्वान पर उत्तर कोरिया के संविधान में बदलाव किया गया। उत्तर कोरिया ने उन सड़कों और रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया जो कभी उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से जोड़ती थीं। इस साल जनवरी में किम जोंग उन ने दिए गए भाषण में संवैधानिक परिवर्तन की मांग की थी।
नायब सैनी सरकार में मंत्री बनेंगे डॉ. अरविंद शर्मा, मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन
गोहाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने डॉ. अरविंद शर्मा नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनेंगे। मंत्री पद की शपथ लेने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा के पास मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आ गया है। डॉ. अरविंद शर्मा करनाल सोनीपत और रोहतक से सांसद रहने के बाद गोहाना से विधायक बने हैं। डॉ. अरविंद शर्मा चंडीगढ़ में ही रुके हुए हैं। उनके मंत्री बनने से सोनीपत का कद बढ़ेगा।
हरियाणा New CM: चंद घंटों बाद हरियाणा को मिल जाएगी 'नायब सरकार', लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण से पहले पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला; 3 महीने तक 2 दर्जन ट्रेनें कैंसिल, कई का परिचालन प्रभावित- देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे ने कोहरे की संभावना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। तीन महीने के लिए दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दिसंबर-जनवरी और फरवरी के महीने में कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसी के साथ रेलवे ने कई ट्रेनों को आंशिक रूप से भी कैंसिल किया है। इसमें लंब रूट की भी कई ट्रेनें शामिल हैं। आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
SCO में भारत की दहाड़, जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; चीन को भी दिखाया आईना
Jaishankar On Pakistan China In SCO बुधवार को एससीओ के सदस्यों के सरकारों के प्रमुखों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन पर जमकर हमला बोला। बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने की। इसमें भारत पाक चीन के अलावा बेलारूस ईरान कजाखस्तान किर्गिज रिपब्लिक तजाकिस्तान रूस और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
'नायाब' होगा शपथ समारोह, हरियाणा में पहली दफा लगातार तीसरी बार BJP नेता का होगा राजतिलक
अबकी शपथ समारोह ऐतिहासिक होगा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली मौजूद थे।
चंडीगढ़। सभी तरह की किंतु-परंतु को खारिज करते हुए हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
हरियाणा वाले ध्यान दें! कल प्रदेश के 49 रूट होंगे प्रभावित, परेशानी से बचने के लिए जरूर पढ़ लें खबर
हरियाणा न्यूज़ हरियाणा में कल यानी गुरुवार के 49 रूट प्रभावित रहेंगे। इन रूटों पर बसें नहीं मिलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दरअसल कल प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बसों को लगाया गया है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
सोनीपत। भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लोगों को लेकर जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया है।
कौन हैं जावेद अहमद राणा? PM मोदी के बारे में दे चुके हैं विवादित बयान; अब उमर अब्दुल्ला सरकार में बने मंत्री
जावेद अहमद Rana Profile जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हो चुका है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार मेंढर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने जावेद अहमद राणा को उमर अब्दुल्ला सरकार में मंत्री बनाया गया है। जावेद अहमद राणा ने मेंढर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर साल 2002 में चुनाव जीता था।