Skip to main content
Hh

पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए गृहमंत्री को महादेव का अवतार बताया। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाले सांसदों को कश्मीर भेजने की बात कही। मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई और हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को शस्त्र चलाने का ज्ञान देने पर जोर दिया।

मधेपुरा। बाबा नगरी सिंहेश्वर में श्री शिव महापुराण कथा के दौरान पहलगाम आंतकी हमले की पंडित प्रदीप मिश्रा ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर कत्लेआम किया। निर्दोष लोगों की जान ले ली।

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाले 200 सांसद कहां गए, उन्हें कश्मीर भेजो। पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की। यह मानवता के लिए चिंता का विषय है।

आतंकवादियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसा और निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसा दीं। सोचो, हम कहां जा रहे हैं।

गृहमंत्री को बताया महादेव का अवतार

उन्होंने देश के गृहमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे महादेव के अवतार हैं। अंतिवादियों को जरूर सबक सिखाएंगे।

'बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार'

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार हुए, किसी ने कुछ नहीं कहा। हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। अब समय आ गया है, हिंदुओं को एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा, घर में शास्त्र हो या न हो, हर बच्चे को शस्त्र चलाना आना चाहिए। राष्ट्र की सुरक्षा और समाज की रक्षा के लिए शस्त्र ज्ञान जरूरी है।

News Category