
बरेली अवधेश शर्मा
सबसे ये संवाद करें। कल की चिंता आज करें।। अगर बचानी है पृथ्वी, तन- मन दोनों साफ करें।।
पहले पृथ्वी स्वच्छ रखें, काम सभी हम बाद करें।।
एक अकेला नाकाफी, बात यहां सब साथ करें।।
पृथ्वी नहीं प्रदूषित हो, काम यही शत बार करें।।
वृक्षारोपण करके हम, स्वप्न सभी साकार करें।।
पृथ्वी संग ब्रह्मांड यहां, मानवता आबाद करें।।
पावन पृथ्वी की रक्षा, मिलजुलकर हम आज करें।।
कौन बचायेगा पृथ्वी, इसमें नहीं विवाद करें।।
अपना कर्म समझ करके, हर बाधा हम पार करें।।
हर दिन पृथ्वी की चिंता, दोस्त मित्र सब यार करें।।
इस पृथ्वी का संरक्षण, रोज करें, हर बार करें।।
- Log in to post comments