Skip to main content

Paschim Champaran News: पश्चिमी चंपारण में दिल दहलाने वाली घटना, रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे; दो की मौत

बिहार के नरकटियागंज के बसंतपुर गांव में करताहा नदी में चार छात्र रील्स बनाने के चक्कर में डूब गए। इसमें दो किशोर सचिन कुमार (15) और प्रिंस कुमार (16) नदी में डूब गए। ग्रामीण गोताखोरों ने साढ़े चार घंटे के प्रयास के बाद शव निकाला। एक किशोर अंकित पांडे बच गया जबकि चौथा किशोर हिमांशु कुमार तैरना नहीं जानता था इसलिए उसने छलांग नहीं लगाई। 

Bihar News: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, मुसरीघरारी में 5 स्कूली बच्चों को मिनी ट्रक ने कुचला; 2 की मौत

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में एनएच 28 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पांच स्कूली बच्चों में 2 की मौके पर मौत हो गई है। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पब्लिक ने धर दबोचा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

समस्तीपुर:- समस्तीपुर के एनएच 28 के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाटोल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन को स्थानीय लोगों ने इलाज को ले अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

UP News: हल्की सी चीख निकली और फिर दब गई... सुनते ही दौड़े स्वजन; अंदर का नजारा देख कांप गई रूह

मावाना में एक अचानक हुई छत गिरने की घटना ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। कुछ हल्की सी चीख सुनाई दी। स्वजन ने मलबा हटाया। बारिश के दौरान हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। इस हृदय विदारक घटना के बारे में विस्तृत जानकारी और पीड़ित परिवार के बारे में जानने के लिए अभी पढ़ें।

Faridabad News: ओल्ड रेलवे अंडरपास के जलभराव में डूबी कार, दो की मौत; ऑफिस से जा रहे थे घर

बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण से सड़कें लबालब है। इन सबके बीच ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण एक कार पानी में डूब गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। पुलिस ने बयान में कहा कि कार को अंदर जाने से रोका गया लेकिन वो नहीं माने।

Ghaziabad House Collapsed: लोनी में अचानक भरभराकर गिरी छत, महिला की मौत; दो घायल

दिल्ली समेत एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों की जान पर आफत बन गई है। इसी के तहत गाजियाबाद शहर के लोनी में एक मकान की छत और दीवार गिरने मां और उसकी दो बेटी घायल हो गई। अस्पताल में जब भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने महिला को मृत कराया दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है।

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर में हो लगातार हो रही वर्षा के कारण लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र लक्ष्मी गार्डन में शुक्रवार सुबह जर्जर मकान गिरने से 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से दो लड़कियां गम्भीर रूप से घायल हो गई।

शौच कर रहा था किसान, अचानक मगरमच्छ ने कर दिया हमला; अगर न करता ये काम तो चली जाती जान

 मगरमच्छ की आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे वह बच गया। घायल किसान का इलाज चल रहा है। इलाके में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से लोग भयभीत हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चमैनिया नाला से बुधवार की सुबह सात बजे निकलकर मगरमच्छ ने एक किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान भी मगरमच्छ से भिड़ गया और उसके बायीं आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे उसकी जान बची।

Basti News: करंट की चपेट में आने से दो किसान की मौत, खेत में जाते समय हुआ हादसा

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना घटी जिसमें दो किसानों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। भिखरिया गांव के चालिस वर्षीय भलाई यादव और 65 वर्षीय किसन लाल अपने खेत का निरीक्षण करने गए थे तभी खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में प्रवाहित 11 हजार वोल्टेज के करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

दिल्ली-देहर हाईवे पर बड़ा हादसा, केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से टक्कर; चार लोगों की मौत

दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। अलीगढ़ के रहने वाले रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ और उनके साथी गुरुवार सुबह करीब चार बजे गाड़ी से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

Bahraich Wolf Attack: बहराइच में एक बार फिर भेड़िए का हमला, बच्ची को उठाया; चौकन्ने ग्रामीणों ने दौड़ाया

बहराइच में भेड़ियों का आतंक थम नहीं रहा है। तीन दिनों से लगातार एक भेड़िया बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के पाठक पट्टी गांव में आतंक मचा रहा है। मंगलवार की रात को भेड़िया सत्य प्रकाश मिश्र के घर फिर पहुंचा जिससे ग्रामीणों ने शोर मचाया और भेड़िया भाग निकला। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी है लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद आदमखोर भेड़िए इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं या उन्हें घायल कर रहे हैं।

Manimahesh Yatra के दौरान हेलीकॉप्टर से टकराया गिद्ध, शीशा टूटने से एक यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर से गिद्ध टकरा गया। हादसे में एक यात्री घायल हो गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर 13000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हेलीकॉप्टर को भरमौर हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया है। अब दिल्ली से एक टीम आएगी जो इस हादसे की जांच करेगी।