बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण से सड़कें लबालब है। इन सबके बीच ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण एक कार पानी में डूब गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। पुलिस ने बयान में कहा कि कार को अंदर जाने से रोका गया लेकिन वो नहीं माने।
फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे अंडरपास में जल भराव की वजह से कार डूब गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमाश्रय शर्मा और विराज के रूप में हुई है। दोनों यहां ग्रेटर फरीदाबाद में रहते थे और गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में जॉब करते थे।
दोनों दफ्तर से जा रहे थे अपने घर
देर रात दोनों गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद अपने घर की ओर आ रहे थे। दिन भर हुई वर्षा की वजह से ओल्ड रेलवे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पास में ही एक राइडर खड़ी की हुई थी जो वाहन चालकों को अंदर जाने से मना कर रही थी।
पुलिस ने किया इस बात का दावा
देर रात एक एक्सयूवी 700 कर आई और तेजी से अंडरपास की ओर बढ़ गई पुलिस का दावा है कि कार को अंदर जाने से मना किया था लेकिन सवार नहीं माने। इसके बाद कार के अंदर पानी भर गया और वह डूबने लगे। तभी आसपास के लोग आए और पानी के अंदर उतरकर पहुंचे
- Log in to post comments