जम्मू-कश्मीर के रियासी में दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिर जाने से नाबालिग सहित 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक कार के खाई में गिर जाने से नाबालिग सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। वहीं अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
रियासी। जम्मू-कश्मीर के रियासी में गुरुवार को एक वाहन फिसलकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक नाबालिग सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए
नोएडा के GIP मॉल में चौथी मंजिल से कूदी महिला, पति से नाराजगी के चलते उठाया खौफनाक कदम
नोएडा के जीआईपी मॉल से एक महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान दिल्ली के करावल नगर निवासी आकांक्षा सूद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह मानसिक तनाव में थी। इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान दिल्ली के करावल नगर की आकांक्षा सूद के रूप में की गई है
वाराणसी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 11 मजदूर दबे; एक की मौत
वाराणसी में भेलूपुर जल संस्थान के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान बबलू के रूप में हुई जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी और पत्नी गर्भवती है। पुलिस ठेकेदार की तलाश कर रही है।
वाराणसी। भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां एक मजदूर बबलू (25) को मृत घोषित कर दिया गया।
Punjab Train Blast: सरहिंद से निकलते ही हावड़ा मेल में जोरदार धमाका, 4 यात्री झुलसे; छठ पर घर जा रहे थे यूपी-बिहार के लोग
अमृतसर-हावड़ा मेल में शनिवार रात को सरहिंद स्टेशन से चलने के कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा पटाखे में धमाका होने के कारण हुआ बताया जा रहा है।
फतेहगढ़ साहिब। शनिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर-हावड़ा मेल सरहिंद स्टेशन से रवाना हुई कि उसमें एक धमाका हो गया। धमाका जरनल कोच में हुआ। भीड़ और सामान से खचाखच भरे जरनल कोच में धमाके और धुएं से चीख चिल्लाहट मच गई।
बुलंद हौसले के साथ 4200 मीटर की ऊंचाई से बचा लाए जिंदगी, क्रैश लैंडिंग में घायल हो गए था सर्बिया का पैराग्लाइडर
समुद्र तल से 4200 मीटर की ऊंचाई पर फंसे सर्बियाई पैराग्लाइडर पायलट मिरोस्लाव प्रोडेनोविक को एडवेंचर टुअर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की टीम ने रेस्क्यू किया। क्रैश लैंडिंग के कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। चार घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद टीम ने रात आठ बजे विदेशी पायलट को तलाश लिया और उसे सुरक्षित सोलंगनाला पहुंचाया।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों का तांडव, दो लोगों की ली जान और एक को किया घायल; इलाके में दहशत
हाथियों ने दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना देवरा गांव की है। जबकि दूसरी घटना चंदिया की। हाथियों के हमले में एक युवक घायल भी हुआ है। देवरा के आसपास गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों ने खूब आतंक मचाया। हथियों के उत्पात में दो लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं पूरे इलाके में घटना से हड़कंप मचा है। पहली घटना शनिवार की सुबह हुई। जिले के देवरा गांव में हाथी ने 62 वर्षीय रामरतन यादव की जान ले ली।
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, Thar से रेस लगा रही XUV ने 100 की स्पीड में पिता-पुत्र को रौंदा
जालंधर के मॉडल टाउन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 53 वर्षीय हैंड टूल उद्योगपति संदीप शर्मा और उनके 17 वर्षीय बेटे सनन शर्मा की मौत हो गई। तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी ने उनकी ब्रेजा कार को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक्सयूवी कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Sahibabad Fire: जूते की दुकान में लगी भीषण आग, फ्लैट में फंसे लोगों का किया रेस्क्यू
साहिबाबाद में दिवाली के दिन भीषण आग ने तबाही मचा दी। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान खंड 1 में एक जूते की दुकान में आग लग गई जो ऊपर बने दो फ्लैट तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से जूते का शोरूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
साहिबाबाद। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान खंड 1 में जूते की दुकान में आग लग गई। आज दुकान के ऊपर बने दो फ्लैटों तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
एस्सेल टावर के अपार्टमेंट में लगी आग, सेवानिवृत्त विंग कमांडर समेत परिवार के पांच लोग झुलसे
गुरुग्राम के एस्सेल टावर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग ने एक परिवार के पांच सदस्यों को बुरी तरह झुलसा दिया। सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर और उनके परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की लापरवाही से घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत; क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले शव
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चौहारघाटी के बरधाण में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। इस दर्दनाक सड़क हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।