युवक के सीने पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर टूट गई सांसें; सीढ़ियों पर मिले खून के धब्बे
दिल्ली के मंगोलपुरी में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के सीने पर भी वार किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो सीढ़ियों व मकान की दीवारों पर खून के धब्बे मिले। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बाहरी दिल्ली। शराब पीकर गाली-गलौज व हंगामा करने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ा। पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
मां की हत्या कर कढ़ाई में पकाकर खा गया शव के अंग... मामला जानकर जज के भी छूटे पसीने
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोल्हापुर की अदालत द्वारा एक व्यक्ति को 2017 में अपनी मां की हत्या करने और कथित तौर पर शरीर के कुछ अंग खाने के लिए दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा। उच्च न्यायालय ने कहा कि दोषी के सुधार की कोई संभावना नहीं है। यदि उसे जेल में रखा तो वह वहां पर भी इस तरह की क्रूरता कर सकता है।
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोल्हापुर अदालत के 2017 के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक व्यक्ति को अपनी मां की हत्या करने और और फिर शव के अंगों को खाने के लिए मौत की सजा सुनाई थी।
'आपके बच्चों की मौत हो गई' एक के बाद एक घरों में बजे फोन, चार युवकों की गई जान; परिवार में मचा कोहराम
दिल्ली में रविवार देर रात न्यू कोंडली ए ब्लॉक में मातम पसर गया। कारण था अलग-अलग परिवार के चार युवकों की नोएडा सड़क हादसे में जान चली गई। चार दोस्तों की एकसाथ मौत ने कोंडली के लोगों को झकझोर दिया। मां बार-बार बेसुध हो रही थी। एक मृतक हिमांशु का आने वाली 15 अक्टूबर को जन्मदिन था।
दिल्ली। रविवार देर रात न्यू कोंडली ए ब्लॉक में मातम पसर गया। एक के बाद एक पांच घरों में फोन बजने लगे कि आपके बच्चे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके आधे घंटे के बाद फिर से चार घरों में फोन आया कि उनके बच्चों की मौत हो गई।
'रीसोल बैंक ऑफ इंडिया' की नोट, अनुपम खेर की लगी फोटो; हैरान कर देगी 1.60 करोड़ रुपये की यह ठगी
गुजरात के अहमदाबाद में रीसोल बैंक ऑफ इंडिया के नोटों के सहारे लाखों रुपये की ठगी ने सभी को हैरान कर दिया। 500 रुपये के इन फर्जी नोटों पर अभिनेता अनुपम खेर की फोटो लगी है। आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी से 1.60 करोड़ रुपये की ठगी को इन्हीं नोटों के सहारे अंजाम दिया है। अब पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राम बरात से लौट रहे युवकों को पीटकर फायरिंग, गुस्साए लोगों ने बाइक में की तोड़फोड़
आरोपितों ने पहले राम बरात में अभद्रता की शिकायत करने पर युवकों को मोहल्ले में घेरकर पीट दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपितों की बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आई है जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।
अलीगढ़। राम बरात देखकर लौट रहे युवकों से बेगमबाग में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि कई राउंड फायरिंग की गई। इसे देख मोहल्ले के लोगों एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपित अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने पथराव कर आरोपितों की बाइक तोड़ दी।
‘सुविधा शुल्क’ लेते ही लपेटा गया जेई, नए कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रिश्वत… विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
सीतापुर में सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ की टीम ने कसरैला उपकेंद्र से अवर अभियंता सुनील कुमार पाल को दस हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि जेई ने नए कनेक्शन के लिए रिपोर्ट लगाने को लेकर यह रकम मांगी थी। पीड़ित ने लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी जिसके बाद टीम ने जेई को गिरफ्तार किया।
सीतापुर। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) लखनऊ की टीम ने सोमवार को कसरैला उपकेंद्र से अवर अभियंता (जेई) सुनील कुमार पाल को दस हजार रुपये घूस लेते हुसैनगंज उपकेंद्र से रंगेहाथ पकड़ा है।
जलती चिता से बाहर निकाला गया महिला का शव, बेटी ने किया खुलासा- पापा ने मम्मी की गला दबाकर हत्या की
मैनपुरी के गांव बरहिया में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। परिवार ने आत्महत्या बताया लेकिन मृतका की 12 वर्षीय बेटी ने खुलासा किया कि उसके पिता ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या की। इसके बाद पुलिस ने अधजले शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की
लव जिहाद के आरोपी को उम्र कैद की सजा एक लाख जुर्माना, कोर्ट ने जताई फंडिंग की आशंका
बरेली में लव जिहाद के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने देवरिया की एक युवती को अपना नाम आनंद बताकर शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हो गई और आरोपी ने गर्भपात करने की दवा खिलाई। कोर्ट ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
बरेली। लव जिहाद के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोष सिद्ध होने पर दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आशंका जताई है कि उसे लव जिहाद फैलाने को फंडिंग की जाती थी।
पटना में कुरियर कंपनी के जरिए शराब की होम डिलीवरी! उत्पाद टीम ने किया भंडाफोड़; हजारों बोतल दारू संग 3 गिरफ्तार
पटना में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरियर कंपनी के बैग में शराब की बोतलें डालकर दूसरों राज्यों से पटना पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपी तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह लंबे समय से पटना व अन्य जिलों में डिलीवरी कंपनी के माध्यम से शराब की सप्लाई करता था।
पटना। बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन अवैध शराब की तस्करी करने वाले धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन किसी न किसी जिले नई-नई तरकीब से शराब तस्करी किए जाने की खबरें आती रहती हैं।
फर्जी निकली महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
मुरैना की जिला अदालत ने महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन पर 10वीं की फर्जी मार्कशीट बनवाने का आरोप लगा है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं मीना जाटव ने उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद जांच में सामने आया कि मार्कशीट गलत तरीके से बनवाई गई है। जानिए पूरा मामला।