Skip to main content

iPhone 15 को इतने सस्ते में खरीदने का मौका, अमेजन पर मिल रही है डील, तुरंत उठा लें फायदा

अगर आप iPhone 15 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा समय हो सकता है। क्योंकि इस पर अमेजन पर अच्छी डील्स दी जा रही हैं। इससे फोन काफी कीमत में आपका हो जाएगा। यहां डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ये फोन Apple A16 बायोनिक प्रोसेसर के साथ आता है।

WI vs ENG: 440 रन और 32 छक्‍के, वेस्‍टइंडीज ने रिकॉर्ड बनाकर बचाई अपनी लाज; इंग्‍लैंड को बुरी तरह रौंदा

वेस्‍टइंडीज ने इंग्‍लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी लाज बचाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले ही सीरीज गंवा चुकी वेस्‍टइंडीज के लिए यह जीत सांत्‍वना भर रही। मगर इस मैच में खूब रन बने और बाउंड्री की बरसात हुई। वेस्‍टइंडीज ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक ओवर शेष रहते ही जीत दर्ज की और सीरीज का अंतर 1-3 किया।

Anupamaa के सेट पर हुई बड़ी अनहोनी, हादसे में टीम के इस शख्स की हुई मौत, सदमे में स्टार कास्ट

छोटे पर्दे का मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस वक्त अभिनेत्री रुपाली गांगुली स्टारर इस धारावाहिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो के शूटिंग सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें एक टीम मेंबर की जान चली गई है।

शर्मनाक: तीन लाख में बेचा गया बच्चा बरामद, नानी समेत छह आरोपी गिरफ्तार

एक नवजात शिशु को तीन लाख रुपये में बेचने के मामले में जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चे को बरामद कर लिया गया है और उसकी नानी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में चार बिचौलिए और हावड़ा निवासी महिला खरीदार भी शामिल है। पुलिस ने 2.59 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। खरीदने वाली महिला के पति की तलाश जारी है।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान से शिअद प्रधान पद से हटने तक, सुखबीर बादल के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी

श्री अकाल तख्त से तनखैया घोषित होने के बाद सुखबीर बादल ने शनिवार को पार्टी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर फायिरंग जैसी घटनाओं ने उन्हें आज इस स्थिति में पहुंचाया है। उन पर इस्तीफे का दबाव लगातार बढ़ रहा था। इस दबाव के कारण ही पार्टी दोफाड़ हो गई थी।

कौन है दाऊद इब्राहिम का करीबी हाजी सलीम? अमित शाह के प्लान ने PAK में बैठे ड्रग माफिया की उड़ाई नींद

हाजी सलीम को दाऊद इब्राहिम का खास बताया जाता है। वो D कंपनी के कामकाज पर भी निगरानी रखता है। हाजी सलीम पाकिस्तान में बैठकर ड्रग्स के इंटरनेशनल धंधों को अंजाम देता है। कई साल से हाजी सलीम पर NCB की नजर है। उसकी हजारों करोड़ की कंसाइनमेंट पकड़ी जा चुकी है। अमेरिका मलेशिया ईरान श्रीलंका मॉरीशस न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान सहित कई अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश में हैं।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और वांटेड स्मगलर हाजी सलीम (Haji Salim) के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है।

प्रेमी युगल ने ट्रेन के AC कोच में छिपने के लिए टीटीई को दिए रुपए, जीआरपी को थी उनके कारनामे की भनक; किया गिरफ्तार

नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन के बच्चे को चोरी करके ला रहे महिला और पुरुष को जीआरपी ने ट्रेन में गिरफ्तार किया है। बच्चा समेत दोनों को जीआरपी शाहजहांपुर के सुपुर्द किया गया है। महिला साजिया मुरादाबाद जिले के कांठ थानाक्षेत्र के नई बस्ती ईदगाह की जबकि पुरुष रोहित बांदा का रहने वाला है।

बरेली। निसंतान मॉलकर्मी महिला ने अपना घर बसाने के लिए दूसरी मां की गोद उजाड़ने का कदम उठा लिया। नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन का बच्चा चोरी कर वह प्रेमी के साथ लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।